प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया जा रहा आवासीय इकाइयों का निर्माण।
निर्माण कार्य को आगामी 6 माह में पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रंगवासा स्थित ताप्ती परिसर में निर्माणाधीन इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, कंसलटेंट, निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ताप्ती परिसर में निर्माणाधीन इकाई की विस्तार से जानकारी देते हुए, बताया कि यहां 4 हजार से अधिक 1 व 2 बीएचके के फ्लेट का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है। फायर सेफ्टी के नियमो का भी इसमें पालन किया गया है। कार्य वर्तमान में प्रगति पर है।
महापौर भार्गव ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के साथ कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित की जा रही आवासीय इकाइयों का शेष कार्य, जिसमें पानी की लाइन, सीवरेज की लाइन, बिजली कनेक्शन, एसटीपी प्लांट का निर्माण सहित अन्य छोटे-बडे कार्य जल्द पूरे किए जाएं।महापौर ने इसके लिए 6 माह की समय सीमा निर्धारित की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को विस्थापित करने के भी अधिकारियो को निर्देश दिए।
Related Posts
August 7, 2023 महर्षि वेदव्यास ने किया था पुराणों का संकलन : वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री
इंदौर :पुराणों का संकलन 5125 वर्ष पुराना है, जिसे महर्षि वेदव्यास ने संकलित किया था । […]
December 23, 2024 गीता भवन में गीता ज्ञान यज्ञ के समापन पर खेली गई फूलों की होली
महामंडलेश्वर का किया गया सम्मान।
इंदौर : सात दिनों तक हम तो कथा में बैठ लिए, अब इस […]
October 18, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपियों से जब्त किए लूटे गए तीन मोबाइल, एक स्कूटी भी की गई […]
October 23, 2019 दवा बाजार के मेडिकल स्टोर में आग, लाखों का नुकसान इंदौर : सर्द होते मौसम में आग लगने की घटनाएं चौंका रही हैं। एक दिन पहले ही विजय नगर […]
July 23, 2020 निगमकर्मियों की दबंगई के शिकार मासूम भाइयों की ओर इंदौर प्रेस क्लब ने बढाया मदद का हाथ.. इंदौर : पीपल्याहाना चौराहे के समीप ठेले पर अंडे बेचकर गुजारा करने वाले दो मासूमों के साथ […]
March 9, 2025 महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा : न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला
संस्था न्यायाश्रय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन।
राष्ट्रीय […]
November 15, 2021 कविता और गीतों की सुरमई प्रस्तुति के साथ 11वे मराठी साहित्य सम्मेलन का समापन
इंदौर : मुक्त संवाद साहित्यिक समिति के ग्यारहवें म.प्र मराठी साहित्य संमेलन का समापन […]