गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष पर 11 हजार वाहनों के साथ निकलेगी भव्य भगवा यात्रा

  
Last Updated:  March 7, 2023 " 07:29 pm"

8000 हजार टू व्हीलर एवं 3000 हजार फोर व्हीलर वाहन होंगे यात्रा में शामिल।

महिलाओं व कार्यकर्ताओं की बैठक का दौर जारी, 7 हजार से अधिक पंजीयन हुए, 11 हजार का है लक्ष्य।

इन्दौर : संस्था पुरूषार्थ हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा पर पर अनूठी भगवा यात्रा का आयोजन करने जा रही है। इस यात्रा में 11 हजार से अधिक लोगों का पंजीयन 700 से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचकर किया जा रहा है। इस अनूठी भगवा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 20 रुपए पंजीयन शुल्क रखा गया है। अभी तक भगवा यात्रा के लिए 7 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करा लिया है। 19 मार्च गुड़ी पड़वा पर निकाली जाने वाली इस अनूठी भगवा यात्रा में 11 हजार वाहनों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है। इनमें 8 हजार टू व्हीलर और 3 हजार फोर व्हीलर वाहन शामिल होंगे। संस्था पुरूषार्थ के अध्यक्ष नानूराम कुमावत ने बताया कि गुड़ी पड़वा नववर्ष पर निकलने वाली इस विशाल भगवा यात्रा के लिए तैयारियां का दौर जारी है। रविवार 19 मार्च को प्रात: 9 बजे भगवा यात्रा महालक्ष्मी नगर स्थित मेला मैदान से संतों के सान्निध्य एवं विद्वान पंडि़तों की मौजूदगी में मंत्रोउच्चार के साथ प्रारंभ होगी। यात्रा में युवाओं के साथ-साथ हजारों की संख्या में मातृशक्ति भी शामिल होंगी।

महालक्ष्मी नगर के मेला मैदान से प्रारंभ होकर ये भगवा यात्रा इन्दौर शहर के विभिन्न चौराहों, मार्गों से होते हुए राजबाड़ा स्थित देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर पहुंचेंगी, जहां इस भगवा यात्रा का समापन होगा। इसके पूर्व सभी विद्ववतजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

समाजों को करेंगे आमंत्रित।

संस्था पुरूषार्थ एवं नानूराम कुमावत के नेतृत्व में निकलने वाली इस भगवा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण इन्दौर के सभी समाजों के अध्यक्षों के साथ ही पदाधिकारियों को भी दिए जाएंगे। इसी के साथ 151 से अधिक मठ, संप्रदाय और समाजों को आमंत्रण-निमंत्रण कार्ड भेजने की तैयारी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *