इंदौर : हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचने के बाद पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। रास्ते में कार से ही हाथ हिलाकर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया।
मंत्रोच्चार के बीच किया पूजन व आरती, ध्यान लगाकर किया जप।
महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने गर्भगृह में बैठकर बाबा महाकाल का पूजन किया। मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ पीएम मोदी के हाथों पूजन प्रक्रिया संपन्न कराई। पूजन के बाद पीएम मोदी ने बाबा महाकाल की आरती की और ध्यान लगाकर जप किया। बताया जाता है कि करीब 9 मिनट तक वे ध्यानमग्न रहे। पीएम मोदी के साथ पुजारी और राज्यपाल मंगुभाई के अलावा मंदिर के गर्भगृह में किसी और को प्रवेश नहीं दिया गया। इस मौके पर गर्भगृह की सजावट के साथ महाकाल मंदिर को भी फूल और विद्युत रोशनाई से सजाया गया था। यहां से वे महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।
Related Posts
January 7, 2025 कनाड़ा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली : भारत विरोधी रुख के लिए कुख्यात कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 9 साल […]
February 15, 2022 मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चलाना दूल्हे को पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा चालान
इंदौर : मॉडिफाई साइलेंसर की बुलेट चला रहे दूल्हे राजा को यातायात पुलिस की बधाई तो मिली […]
July 8, 2021 पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति नायडू ने अभिनेता दिलीपकुमार के निधन पर जताया शोक
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान सिने अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर गहरा […]
December 14, 2019 किसानों की समस्याओं को लेकर बीजेपी का धरना- प्रदर्शन इंदौर : शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने […]
September 21, 2019 बीजेपी की संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई इंदौर : तीन साल में होनेवाली बीजेपी संगठन की चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इंदौर नगर […]
November 6, 2024 इंदौर से दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
16 दिसंबर को होगी रवाना।
रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम के दर्शनीय […]
March 13, 2023 रंगपंचमी पर पुलिस का रहा माकूल इंतजाम
बड़ी तादाद में पुलिस बल रहा तैनात।
सीसीटीवी कैमरों/ड्रोन आदि के माध्यम से भी रखी गई […]