भाजपा युवा मोर्चा की पहल पर हजारों महिलाओं ने देखी ‘द केरला स्टोरी’

  
Last Updated:  May 12, 2023 " 11:20 pm"

इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मल्हार मेगा मॉल एवं सी- 21 स्थित थियेटर में द केरला स्टोरी फिल्म दिखाई गयी।थियेटर की गोल्ड क्लास सहित सभी 5 ऑडिटोरियम बुक किए गए थे। फिल्म देखने के लिए महिलाएं भगवा साफा, हाथो में लाठी एवं तलवार आदि शस्त्र लेकर थिएटर पहुंचीं। थिएटर में महिलाओं ने वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारे भी लगाए।शो प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1:15 बजे समाप्त हुआ। सभी माताओ बहनो को फ़िल्म के पश्चात अल्पाहार भी कराया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, युवा मोर्चा नगर महामंत्री धीरज ठाकुर सहित हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *