अवैध संबंध बताई जा रही हत्या की वजह..?
इंदौर : शहर में हत्या जैसी संगीन वारदातों के लगातार घटित होने से असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। पुलिस कमिश्नरी पर भी इससे सवाल खड़े होने लगे हैं। सोमवार शाम एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवक का चाकू से गोदा शव बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है की अवैध संबंधों के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
युवक का शव दुर्गा नगर के एक मकान में मिला। उसकी शिनाख्त बड़नगर, उज्जैन निवासी अंकित बजरंगी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल दस्ते को बुलाकर भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जिस घर में युवक की लाश पाई गई, वह घर पवन नामक व्यक्ति का बताया गया है। घर में एक महिला मौजूद थी जो मकान मालिक की पत्नी होने की संभावना जताई गई है। पुलिस उक्त महिला से पूछताछ कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वजह अवैध संबंध हो सकती है।
Related Posts
July 28, 2023 इंदौर जिले में अब तक साढ़े 24 इंच बारिश
इंदौर : शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले के सांवेर में […]
August 5, 2021 सीएम शिवराज ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई दौरा, प्रभावितों को हरसम्भव मदद के दिए निर्देश
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर- चंबल क्षेत्र के श्योपुर, भिंड, […]
November 30, 2021 सायबर सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम में शिक्षकों को किया जा रहा प्रशिक्षित
इंदौर : डॉ. वरुण कपूर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरएपीटीसी, इंदौर द्वारा साइबर सुरक्षा […]
April 1, 2020 कोरोना प्रकोप का असर, 338 बंदियों को पेरोल पर किया गया रिहा इंदौर : कोरोना के प्रकोप को देखते हुए महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवायें संजय चौधरी के […]
February 11, 2023 अपने ही घर से सोने – चांदी के जेवरात चुराने वाले आरोपी को हीरानगर पुलिस ने पकड़ा
इंदौर : अपने ही घर में चोरी करने वाला आरोपी को थाना हीरानगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
October 31, 2023 टाटा मोटर्स ने पश्चिम बंगाल सरकार से जीता मुआवजे का केस
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने सिंगूर-नैनो प्रोजेक्ट केस में पश्चिम बंगाल सरकार से मुआवजे का […]
December 2, 2019 हनी ट्रैप मामले में हाई कोर्ट ने सुरक्षित रखा आदेश इंदौर : हनी ट्रैप से जुड़े मामले में हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सोमवार को सुनवाई हुई। […]