नई दिल्ली: अंतरिक्ष में भारत एक और बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ‘इसरो’ सोमवार 15 जुलाई को अपने स्वदेशी मिशन चंद्रयान- 2 को लांच करने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर स्वदेशी रॉकेट GSLV MK-3 के जरिये मिशन चंद्रयान- 2 को लांच किया जाएगा। सफल लॉन्चिंग के बाद चंद्रयान-2 को चांद की सतह छूने में दो माह का वक़्त लग सकता है। कहा जा रहा है कि करीब 6 सितंबर को चंद्रयान-2 चांद की धरती पर लैंड करेगा।
978 करोड़ की है लागत।
मिशन चंद्रयान- 2 पर 978 करोड़ की लागत आई है। भारत ने 2008 में मिशन चंद्रयान- 1 लांच किया था। हालांकि चंद्रयान-1चांद पर नहीं उतरा था, उसे चांद की सतह से 100 किमी ऊंचाई पर कक्षा में स्थापित किया गया था। मिशन चंद्रयान-1 ने चंद्रमा पर पानी की खोज की थी।
हीलियम गैस-3 की संभावनाएं तलाशेगा..।
बताया जा रहा है कि चंद्रयान-2 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारा जाएगा। इसमें लगे अत्याधुनिक उपकरण चंद्रमा की मिट्टी का विश्लेषण कर उसमें मिनरल्स के साथ हीलियम गैस-3 की भी खोज करेंगे। यह गैस भविष्य में ऊर्जा का बड़ा स्रोत साबित हो सकती है।
Related Posts
September 26, 2022 एमआयसी की पहली बैठक में 550 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी
रुपये 300 करोड़ से अधिक की लागत से जलूद में होगा सोलर प्लान्ट का निर्माण।
रुपये 250 […]
May 4, 2023 रूस का दावा, यूक्रेन ने क्रेमलिन पर किया ड्रोन हमला
राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साजिश रचने का लगाया आरोप।
नई दिल्ली : रूस ने राष्ट्रपति […]
April 15, 2019 शीर्ष अदालत का नाम लेकर मोदी पर हमला कर फंसे राहुल, अदालत ने मांगा स्पष्टीकरण नई दिल्ली: राफेल मामले में सुप्रीम अदालत की आड़ लेकर पीएम मोदी पर वार करना कांग्रेस […]
March 2, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 195 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान
पीएम मोदी पुनः वाराणसी से चुनाव लडेंगे।
मप्र की 24 सीटों पर भी घोषित किए […]
July 11, 2024 जीवन मूल्यों का सर्वश्रेष्ठ पैकेज एक गुरु ही दे सकता है : सुमित्रा ताई
इंदौर : अच्छी और उच्च शिक्षा विद्यार्थी इस इच्छा से हासिल करते हैं की आगे चल कर उन्हें […]
December 27, 2022 ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कॉलोनी काटकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : प्रॉपर्टी की धोखाधडी के मामले में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच इंदौर ने बंदी […]
April 11, 2023 शुगर व बीपी को नियंत्रित करने के लिए मोटे अनाज को प्रमोट करना जरूरी
चिकित्सक सम्मान समारोह में बोले सांसद लालवानी।
इंदौर : स्वस्थ नागरिक, स्वस्थ देश का […]