उज्जैन – मक्सी रोड पर हुआ हादसा।
इंदौर : शाजापुर में मक्सी-उज्जैन मार्ग पर बुधवार तड़के बस और ट्राले में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 13 घायलों को इलाज के लिए उज्जैन भेजा गया है।बस माधवगढ़ (जालौन, उत्तर प्रदेश) से अहमदाबाद जा रही थी। मृतक यूपी के रहने वाले थे। मृतकों में दो महिलाएं एक ही परिवार की थीं। दोनों शादी में शामिल होने गुजरात के अहमदाबाद जा रही थीं।
सूत्रों ने बताया कि दोंगता के पास बस और ट्राले में ये भिडंत हुई। ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ। दुर्घटना में राम जानकी पति परमात्मा शरण, मीरा बाई पति गणेश प्रसाद प्रजापति और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित्रा देवी (35) और राधा (12) दोनों मां-बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ा। स्थानीय पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भिजवाए।
मिली जानकारी मुताबिक बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। बस नंबर UP 75 AT 4799 शारदा ट्रेवल्स की बताई गई है। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
Related Posts
November 4, 2022 56 भोग की सामग्री जरूरतमंद परिवारों में की गई वितरित
अण्णा महाराज संस्थान में देव उठनी ग्यारस पर की गई अनूठी पहल।
इंदौर : देवउठनी ग्यारस […]
August 19, 2023 इस तरह से तो अमित शाह ही चौंका सकते हैं
🔹कीर्ति राणा 🔹
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा […]
August 23, 2023 नकली बायोडीजल की फैक्ट्री पर छापा, 5 हजार लीटर से अधिक बायो डीजल जब्त
इंदौर : नकली बायोडीजल निर्माण तथा विक्रय करने वाले माफिया के विरुद्ध क्राइम ब्रांच […]
March 3, 2024 राजवाड़ा से सुभाष चौक पार्किंग तक टू – वे किया जाए एमजी रोड
राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारियों ने की मांग।
इंदौर : शहर के दो प्रमुख मार्ग एकांगी […]
June 6, 2021 हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर हड़ताल पर डटे जूनियर डॉक्टर्स, मरीजों की सेवा के लिए आयुष डॉक्टरों ने संभाली कमान
इंदौर : हाइकोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाते हुए हठधर्मिता पर अड़े एलोपैथिक जूनियर […]
July 18, 2022 खलघाट पुल से नर्मदा में गिरी यात्री बस, 13 यात्रियों के शव बरामद
धामनोद : सोमवार सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट पुल पर यात्री बस, अनियंत्रित होकर […]
April 20, 2022 इंदौर कोल्ट्स को पहली पारी में 102 रन की बढ़त
सूरेशचंद्र लुणावत स्मृति 18 वर्ष आयु समूह स्पर्धा।
एन.डी.पी.एस. एवं इन्दौर कोल्टस् […]