बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा पार कर रहे लोगों की नाव पलट गई। नाव में करीब 40 लोग सवार थे। अब तक 3 महिलाओ की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
बलिया के कलेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया, नाव के असंतुलित होने और तेज हवा के कारण पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। 4 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि नदी में कोई नहीं फंसा है, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
जानकारी के मुताबिक, हादसा माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। माना जा रहा है कि यही हादसे का कारण है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।हादसे के बारे में सबसे पहले स्थानीय लोगों को पता चला। कुछ लोग तैर कर बाहर आने में सफल रहे। जबकि कुछ को लोगों ने बचा लिया। कई लोग अभी भी लापता बताए गए हैं।
Related Posts
- May 31, 2022 जोरदार आतिशबाजी कर मनाया इंदौर गौरव दिवस, महिला सफाई कर्मियों को वितरित की गई साड़ियां
इंदौर : माँ अहिल्या की पावन नगरी में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे गौरव दिवस के […]
- September 12, 2022 भारतीय संस्कृति आइकॉन पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. डेविश जैन
छात्र पाश्चात्य सभ्यताओं का अंधाधुंध अनुसरण ना कर देश की संस्कृति, परम्पराओं की रक्षा […]
- December 8, 2023 मप्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने तय किए पर्यवेक्षक
मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों से करेंगे रायशुमारी।
मप्र में सोमवार को बीजेपी […]
- May 26, 2023 खाना खाकर लौट रहे युवक – युवती के साथ कट्टरपंथियों ने की मारपीट
अल्पसंख्यक समुदाय के थे हमलावर कट्टरपंथी।
बीच बचाव करने आए दो युवकों को चाकू मारकर […]
- June 5, 2020 नरोत्तम मिश्रा से घर जाकर मिले सीएम शिवराज, मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायनें..! भोपाल : मन्त्रिमण्डल के विस्तार में हो रही देरी और 24 सीटों पर जल्दी ही होनेवाले […]
- April 4, 2022 रहवासियों के विरोध को देखते हुए पीपल्याहाना चौराहा से शिफ्ट होगी शराब दुकान
इंदौर : पिपलियाहाना चौराहा पर 4 दिन पहले खोली गई शराब दुकान का विरोध कर रहे रहवासियों […]
- May 8, 2023 जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों को द केरला स्टोरी जरूर देखनी चाहिए – गृहमंत्री मिश्रा
कमलनाथ व दिग्विजयसिंह को भेजेंगे फिल्म के टिकट।
किसानों के बाद अब बहनों के साथ छल […]