रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां सेल्फी लेते वक्त एक अधिकारी का मोबाइल तालाब में गिर गया तो उसने मोबाइल हासिल करने के लिए पूरा तालाब ही खाली करा दिया। हालांकि मामला उजागर होने के बाद उक्त अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के पखांजूर में परलकोट जलाशय मौजूद है।गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तालाब किनारे तफरीह करने आते हैं।जिले के खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास भी अपने मित्रों के साथ यहां पहुंचे। जब वे सेल्फी ले रहे थे, तभी उनका मोबाइल फोन तालाब में गिर गया। इस घटना से परेशान खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास मोबाइल परेशान हो गए। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर कोशिश की बाद में गोताखोरों को बुलाकर तालाब में मोबाइल तलाशने की कोशिश की लेकिन निराशा हाथ लगी। इसपर खाद्य निरीक्षक ने मोटर लगाकर चार दिन में पूरा तालाब ही खाली करवा दिया। हालांकि मोबाइल उसके बाद भी नहीं मिला। उक्त अधिकारी की ये तुगलकी हरकत जब वायरल हुई तो सरकार के कानों तक बात पहुंची। आनन – फानन में खाद्य अधिकारी को निलंबित कर जांच के निर्देश दिए गए पर उक्त अधिकारी की मूर्खता से स्थानीय लोगों का गर्मी में बड़ा सहारा छीन गया।
Related Posts
August 18, 2021 अमर शहीद मदनलाल ढींगरा के बलिदान दिवस पर पुण्यस्मरण
गोविन्द मालू
इंदौर : तेजस्वी और लक्ष्यप्रेरित लोग किसी के जीवन को कैसे बदल सकते हैं, […]
July 7, 2023 एमटीएच में कई बच्चों की मौत संबंधी खबर निकली गलत
संभागायुक्त ने सोशल मीडिया पर वायरल इस आशय की खबर का किया खंडन।
संभागायुक्त डॉ. […]
April 29, 2022 51 फीसदी वोट का लक्ष्य हासिल करने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका- विजयवर्गीय
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को माणिक बाग रोड […]
May 25, 2020 लॉकडाउन और कर्फ्यू के साए में सादगी से मनाई गई मीठी ईद, कलेक्टर, डीआईजी ने शहर काजी को पेश की मुबारकबाद इंदौर : कोरोना संक्रमण ने ईद की मिठास भी फीकी कर दी। लॉक डाउन और कर्फ्यू के बीच मुस्लिम […]
November 24, 2018 विकास के मोदी मॉडल का गुब्बारा फुट चुका है- धनानी इंदौर: गुजरात के कथित विकास के मोदी मॉडल का गुब्बारा फुट चुका है। जनता उनके झूठ को समझ […]
April 13, 2023 मालवा प्रांत के दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे सर संघचालक मोहन भागवत
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, 16 व 17 अप्रैल को दो दिवसीय […]
December 13, 2022 मेहमान नवाजी की तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
शहर की साजसज्जा से लेकर खाने के मेनू तक पर किया गया गहन विचार मंथन।
इंदौर : शहर में […]