लोगों को तंबाकू के सेवन से होनेवाले नुकसान के प्रति किया गया जागरूक।
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा द्वारा बुधवार 31 मई 2023 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंदौर के नागरिकों को तंबाकू के विषैले, कैंसर कारक एवं घातक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए जनजागरण रैली का आयोजन किया गया।
चिकित्सकों की इस रैली में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के टोबेको निषेध समिति के चेयरमैन डॉ दिलीप आचार्य, डॉक्टर मालाकार, डॉक्टर अतुल खराटे, डॉक्टर नरेंद्र पाटीदार, डॉक्टर राजकुमार अग्रवाल, डॉ उल्हास महाजन, डा वीरेंद्र भंडारी, डॉ. आलोक अजमेरा और मानद सचिव डॉ. विजय हरलालका शामिल हुए।
यह रैली कृष्णपुरा छत्री से राजवाड़ा तक तंबाकू निषेध के बैनर पोस्टर के साथ निकाली गई और आम नागरिकों को तंबाकू से होनेवाले नुकसान से अवगत कराया गया।
राजबाडा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस रैली का स्वागत किया। इस अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर शाखा के अध्यक्ष डॉ.अनिल भदौरिया ने महापौर से
तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक पोस्टर का विमोचन भी कराया। इस पोस्टर के माध्यम से इंदौर के चिकित्सकों के क्लीनिक एवं चिकित्सालयों में तंबाकू के खतरों के संबंध में जानकारी प्रदर्शित रहेगी। सांसद शंकर लालवानी ने भी तंबाकू से सेहत पर पड़ने वाले विपरीत असर को दर्शाते पोस्टर की सराहना की और इसका प्रदर्शन किया।
Related Posts
September 24, 2019 24 घंटे में ही सरकार ने बदल दी एसआईटी भोपाल : हनी ट्रैप मामले की जांच के लिए मप्र सरकार द्वारा गठित एसआईटी में 24 घंटे में ही […]
August 18, 2021 इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से रूबरू होंगे सिंधिया,बीजेपी नगर अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा
इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार, 19 अगस्त को इंदौर […]
April 8, 2023 हाफिजों, इमामों और मोअज्जिमो का सर्वधर्म संघ ने किया सम्मान
शहर काजी सहित अन्य धर्मों के संत महात्माओं ने उपस्थित रहकर दिया एकता व भाईचारे का […]
September 16, 2020 पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान इंदौर : भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस सेवा […]
August 10, 2022 बांधों में जलभराव की 24 घंटे निगरानी की जाए – सिलावट
इंदौर : जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बांधों में […]
April 9, 2023 मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : शातिर स्नैचर गैंग के 02 आरोपी, क्राइम ब्रांच इन्दौर की कार्रवाई में पकड़े […]
June 24, 2025 तकनीकि खराबी के चलते बीच रनवे से वापस लौटी इंडिगो की इंदौर – भुवनेश्वर फ्लाइट
तकनीकि खराबी दूर करने के बाद दो घंटे देरी से भुवनेश्वर के लिए हुई रवाना।
स्टेट प्रेस […]