इंदौर : क्रीड़ा भारती इंदौर महानगर द्वारा आयोजित वीर जीजामाता सम्मान से इंदौर के प्रतिभावान एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित विक्रम अवार्ड व एकलव्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ियों, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और उनकी माताओं को पुरस्कृत किया गया ।क्रीडा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री राज चौधरी, मालवा प्रात मंत्री हरीश डागुर सम्मान समारोह के अतिथि थे।
इन खिलाड़ियों का किया गया सम्मान।
जिन खिलाड़ियों को इस मौके पर सम्मानित किया गया, उनमें श्रेयांशी परदेसी बैडमिंटन विक्रम अवार्ड, रोहित बाजपेई योग विक्रम अवार्ड, पूजा पारखे साफटबाल विक्रम अवार्ड ,कंचन दीक्षित कबड्डी विक्रम अवार्ड, जुही झा खो खो विक्रम अवार्ड, दुर्वा मुद्रिस साफटबाल एकलव्य अवार्ड, विभु पटेल हैंडबॉल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, मानसी बागोरा, योग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, शुभम मगरदे ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अभय राहुल, राजेन्द्र अग्रवाल, बबनजी शर्मा, गोरधन,माणक जी,दिनेश जोशी और हरदीप रुप्पल ने किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दाणेज ने किया। आभार वीरेंद्र पंवार ने माना।









