इंदौर : लोगों से प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले, 7 साल से फरार इनामी भूमाफिया को पुलिस थाना राऊ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी ने कॉलोनी विकसित करने के नाम पर लोगों से प्लाट के अनुबंध कर, उनसे धोखाधड़ी करते हुए करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया था।
भूमाफिया सुरेश डोईफोडे उम्र 49 साल निवासी वर्धा रोड बुटी बोरी स्थायी पता रायल्टी अपार्टमेन्ट नागपुर व्दारा वर्ष 2011 में आटम क्वील नामक आवासीय कालोनी विकसित करने के नाम से लोगों से करोड़ों रुपये प्लाटो का अनुबन्ध कर ले लिए और फरार हो गया। उसके विरुध्द थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 256/2017 धारा 420,406,120-बी भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया था।
आरोपी पर घोषित था इनाम।
आरोपी विगत साल साल से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए गए पर उसका कहीं पता नही चल पा रहा था।आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम की उदघोषणा भी की गयी थी। नागपुर से पकड़े गए आरोपी भूमाफिया सुरेश डोइफोडे ने
थाना हातोद जिला इन्दौर देहात क्षेत्र मे भी प्लॉट के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी।उसके खिलाफ थाना हातोद में भी अपराध पंजीबद्ध है ।
आरोपी भूमाफिया के खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 14, 2022 भग्यवान महावीर के ‘जियो और जीने दो’ के सिद्धांत पर करें अमल
अन्ना दुराई
"ना पूछिए तो ही बेहतर हैहाल मेरे कारोबार कामोहब्बत की दुकान चलाते […]
April 7, 2024 गुड़ीपड़वा पर अश्विनी भिड़े देशपांडे पेश करेंगी ‘राग रामायण’
इन्दौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के अंतर्गत आगामी 9 अप्रैल 2024 को 'गुढीपडवा […]
May 9, 2025 छिड़ी जंग, भारत की सेना ने पाकिस्तान के कई लक्षित ठिकानों पर किए भीषण हमले
पाकिस्तान के ड्रोन व मिसाइल हमलों का दिया जोरदार जवाब।
पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट […]
February 6, 2024 हरदा की घटना में घायलों के इलाज के लिए एमवायएच में किए गए व्यापक प्रबंध
इंदौर से हरदा भेजी गई कई एंबुलेंस।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री की भीषण आग में कई लोग हुए […]
March 20, 2021 इंदौर, भोपाल और जबलपुर में रविवार को रहेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
भोपाल : […]
November 8, 2021 सीहोर में देह व्यापार के अड्डे पर छापा, पांच महिलाओं सहित 10 आरोपी पकड़ाए
भोपाल : सीहोर कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर बड़े रैकेट का खुलासा […]
June 4, 2020 कोरोना से मौतों का थम नहीं रहा सिलसिला, 4 और मरीजों ने गंवाई जान इंदौर : कोरोना संक्रमण के फैलाव पर जिले में काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सका है पर […]