इंदौर : महू के जंगल में तेंदुए और बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीण इलाकों में दहशत कायम है। लंबा समय बीतने के बावजूद वन विभाग तेंदुए और बाघ को पकड़ने में नाकाम रहा है।इस बीच मेलेंडी गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर गाय के अवशेष पाए गए हैं। महू रेंजर ने गाय के शिकार की खबर की पुष्टि की है। मगर गाय का शिकार बाघ ने किया या तेंदुए ने इस बारे में साफ तौर पर कुछ नही कहा जा सकता। महू फारेस्ट के रेंजर वैभव उपाध्याय ने बताया कि फारेस्ट सर्चिंग के दौरान मेलेंडी गांव से दूर मृत गाय के अवशेष पाए गए। इससे साबित होता है कि मना करने के बावजूद कुछ लोग जंगल के अंदर मवेशी छोड़ रहे हैं, जो गलत है। उपाध्याय ने बताया कि जंगल मे आदमखोर बाघ की मौजूदगी के चलते गांवो के आसपास के जंगली इलाकों यानी वन्य क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है इसलिए सभी रहवासी वन विभाग की गाइड लाइन अर्थात दिशा निर्देशो का पालन करे।
Related Posts
August 8, 2022 शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता में इंदौर जिले को बनाएंगे नंबर वन – मंत्री सिलावट
गांव-गांव हो राष्ट्रीय भक्ति की भावना का प्रसार - ऊषा ठाकुर
जिला पंचायत इंदौर का […]
January 29, 2021 बेसहारा बुजुर्गों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं- मंजूर बेग
इंदौर : फुटपाथ पर सोने वाले उम्र दराज लोगों के साथ निगम का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया […]
September 24, 2023 ऑस्ट्रेलिया को 99 रन से हराकर भारत ने सीरीज में बनाई 2- 0 की निर्णायक बढ़त
अय्यर और गिल ने जड़े शतक, राहुल व सूर्यकुमार ने खेली अर्धशतकीय पारी।
इंदौर के होलकर […]
January 28, 2023 एनआरआई बेटी ने शादी के कार्ड पर राजवाड़े के चित्र के साथ लिखवाया आई एम ऐश्वर्या, फुल इंदौरी
अमेरिका के न्यूयार्क में आईटी कंपनी में जॉब करती हैं ऐश्वर्या।
अपने इंदौरी होने पर […]
May 27, 2021 ऋषि पैलेस कॉलोनी की महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन, जलसंकट के निराकरण की मांग की
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के वार्ड 85 की ऋषि पैलेस कॉलोनी स्थित पांच नंबर गली […]
July 17, 2021 भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिले दो एमआरएच हेलीकॉप्टर, कुल 24 हेलीकॉप्टर की होगी खरीद
नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने सैन डिएगो के नॉर्थ आइलैंड नेवल एयर स्टेशन में आयोजित एक […]
March 6, 2017 सुप्रीम कोर्ट से गायत्री प्रसाद को लगा तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इंकार नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश सरकार मे परिवहन मंत्री एवं गैंग रेप के आरोपी गायत्री प्रसाद की […]