थाना हीरा नगर एवं एमजी रेाड़ के नवीन थाना भवनों का किया लोकार्पण।
इंदौर : पुलिस की कार्यप्रणाली और बेहतर करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, इंदौर नगरीय पुलिस के थाना हीरा नगर एवं थाना एमजी रोड़ के नवीन भवनों का निर्माण किया गया है। दोनों थाना भवनों का लोकार्पण बुधवार को गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग मंत्री (म.प्र.) शासन डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया। उन्होंने विधिवत पूजा – अर्चना के बाद शिलालेख का अनावरण कर दोनों थानों को लोकार्पित किया।
इस अवसर पर विधायक क्षेत्र क्र-2 रमेंश मेंदोला, विधायक क्षेत्र क्र-3 आकाश विजयवर्गीय, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का/व्य.) इंदौर मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 इंदौर मनीष कुमार अग्रवाल, अति. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 राजेश रघुवंशी, अन्य क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, थाना हीरानगर पर सहायक पुलिस आयुक्त धैर्यसिंह येवले, थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पुरी, थाना एमजी रोड पर सहायक पुलिस आयुक्त वीपी शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
थाना हीरा नगर का निर्माण म.प्र. पुलिस हॉउसिंग कार्पोरेशन तथा थाना एम.जी रोड़ का निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।
Related Posts
June 30, 2020 कोरोना अपडेट : 45 नए मरीज मिले, 3 ने गंवाई जान इंदौर : कोरोना संक्रमण से लगभग रोज 4 मौतें होने की बात आधिकारिक रूप से जारी आंकड़ों से […]
April 4, 2022 एआईसीटीएसएल ने ड्राइवर,कंडक्टर व स्टॉफ के लिए आयोजित की ओरिएंटेशन कार्यशाला
इंदौर : जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग ,पुलिस विभाग व नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान […]
June 12, 2024 रिलायंस रिटेल के ‘टीरा’ ने स्किन केयर ब्रांड ‘अकाइंड’ लॉन्च किया
अकाइंड ने बिल्ड, बैलेंस और डिफेंस रेंज लॉन्च की।
मीरा कपूर अकाइंड ब्रांड की […]
August 20, 2020 इंदौर में स्वच्छता बनीं सभ्यता, आनेवाले वर्षों में भी बनेगा नम्बर वन- शिवराज इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने […]
January 19, 2017 यूपी के एटा में ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 25 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 25 […]
April 12, 2023 14 अप्रैल से प्रारंभ होगा तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव
मीडिया और समाज : दरकता विश्वास सहित छ: ज्वलंत मुद्दों पर होगा मंथन।
देश- विदेश के कई […]
April 7, 2024 गुड़ीपड़वा पर अश्विनी भिड़े देशपांडे पेश करेंगी ‘राग रामायण’
इन्दौर : सानंद न्यास के उपक्रम फुलोरा के अंतर्गत आगामी 9 अप्रैल 2024 को 'गुढीपडवा […]