लाभ मंडपम में शनिवार शाम 7.30 बजे होगा कार्यक्रम।
इंदौर : साल भर मरीजों के उपचार में जुटे रहने वाले डॉक्टर्स कला संस्कृति से जुड़ी विधाओं में भी पारंगत होते हैं। डॉक्टर्स डे पर रेसकोर्स रोड अभय प्रशाल स्थित लाभ मंडपम में आयोजित संगीत की महफिल में डॉक्टर्स अपनी गायन प्रतिभा से श्रोताओं को रूबरू कराएंगे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इंदौर इकाई और एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन के बैनर तले स्पंदन डॉक्टर्स कल्चरल ग्रुप की यह 132 वी प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम शाम को ठीक 7.30 बजे प्रारंभ होगा।
ये डॉक्टर्स देंगे प्रस्तुति :- 👇
कार्यक्रम में डॉ. मनोज भटनागर, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. राजेंद्र चौबे, डॉ. संजय लोंढे, डॉ. प्रमोद नीमा, डॉ. हेमंत मंडोवरा, डॉ. अमित वर्मा, डॉ. अतुल भट्ट, डॉ. पिनाक भटनागर, डॉ. मून जैन, डॉ. रुचि शाह और डॉ. निकिता भटनागर। संगीत संयोजन रवि सालके का है।
आईएमए इंदौर के अध्यक्ष डॉ. अनिल भदौरिया, सचिव डॉ. विजय हरलालका, एमजीएम एलुमनी एसो. के अध्यक्ष डॉ. शेखर राव और सचिव डॉ. संजय लोंढे ने शहर के तमाम चिकित्सकों को परिवार सहित इस कार्यक्रम में पधारकर उसका लुत्फ उठाने का आग्रह किया है।
Related Posts
September 16, 2020 अंडे के फंडे को सीएम शिवराज ने किया खारिज, बच्चों को पोषण आहार के रूप में देंगे दूध भोपाल : प्रदेश सरकार ने तय किया है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में अंडे नहीं दिए जाएंगे। […]
April 7, 2023 सीएम शिवराज ने मुरैना एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाया
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना प्रवास के दौरान मिली शिकायतों के बाद […]
December 17, 2021 एक ही दिन में तीन महिलाओं के साथ पर्स लूटने की घटनाओं से मचा हड़कंप, बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
इंदौर : पुलिस कमिश्नरी शहर में भले ही लागू हो गई हो, गुंडे- बदमाशों पर इसका कोई असर […]
October 7, 2021 घंटों ठप रहने के बाद फिर शुरू हुआ जियो का नेटवर्क, कम्पनी ने की क्षमायाचना
भोपाल : बुधवार सुबह से ठप हुआ रिलायंस जियो का नेटवर्क देर शाम को फिर से प्रारंभ […]
February 22, 2022 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शीघ्र भरें जाएं रिक्त पद, पूरी क्षमता से चले अस्पताल- संभागायुक्त
इंदौर : सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की चिकित्सकीय तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त […]
October 24, 2021 शिखा शर्मा ने बनाई टीम इंडिया को समर्पित विशालकाय रंगोली
इंदौर : टी- 20 विश्वकप का सुरूर क्रिकेट प्रेमियों के दिलोदिमाग पर छाने लगा है। हर कोई […]
November 8, 2022 प्राइड ऑफ एमपी अवॉर्ड में शामिल बीपीओ, स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर समिट में मिलेगा लाभ
प्रदेश भर से बीपीओ, स्टार्टअप्स संचालक करेंगे शिरकत।
11 नवंबर को होने जा रहे सम्मेलन […]