कमलनाथ के नाम से कांग्रेस के नेताओं से मांगे थे 10 -10 लाख रुपए।
भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ का मोबाइल हैक कर कांग्रेसी नेताओं से लाखों रुपए की मांग करने वाले दो आरोपियों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्त में लिया है। आरोपियों ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, वर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक सतीश सिकरवार, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित कई कांग्रेस के नेताओं को कमलनाथ के नंबर से कॉल कर 10 -10 लाख रुपयों की मांग की थी।
शक होने पर गोविंद सिंह ने कमलनाथ से बात की तो साफ हो गया की उन्होंने ऐसी कोई मांग नहीं की। मामला फर्जी और ठगी का है। इसके बाद गोविंद गोयल ने योजनाबद्ध ढंग से दोनों आरोपियों को रुपए लेने के लिए अपने बंगले पर बुलाया और क्राइम ब्रांच को खबर कर दी। आरोपियों के बंगले पर पहुंचने पर उन्हें बातों में उलझाए रखा। इस बीच क्राइम ब्रांच के जवान मौके पर पहुंच गए और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम सागर परमार और पिंटू परमार बताए हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार लिखित शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
October 31, 2023 इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की […]
November 13, 2021 पेट्रोल पम्प लूटने की योजना बना रहे 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल सहित अन्य हथियार बरामद
इंदौर : पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते हुए 04 शातिर बदमाश, घटना को अंजाम देने के […]
July 30, 2022 होटल रेडिसन ब्लू में सुरक्षा इंतजामों का पुलिस ने लिया जायजा
इन्दौर : शुक्रवार को इंदौर पुलिस टीम होटल रेडिसन ब्लू पहुंची और वहां की सुरक्षा […]
June 12, 2020 कोरोना के 50 नए मरीज मिले, 55 डिस्चार्ज होकर घर लौटे इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले शहर में निरन्तर मिल रहे हैं पर उनकी संख्या, कुल टेस्ट […]
February 11, 2022 चित्रकूट में प्लास्टिक की डिस्पोजल सामग्री प्रतिबंधित
सतना : धार्मिक नगरी चित्रकूट की मंदाकिनी नदी में स्नान के दौरान साबुन, शैंपू के प्रयोग […]
April 15, 2024 सूने घरों को निशाना बनाने वाली गैंग का आरोपी पकड़ा गया
इंदौर : हरियाणा की अन्तर्राज्यीय गैंग के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने थाना लसूडिया पुलिस […]
February 19, 2024 विद्याधाम में 10 क्विंटल फूलों से सजा पुष्प बंगला
निहारने उमड़ पड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब।
ललिताम्बा महायज्ञ की पूर्णाहुति।
108 […]