इंदौर : बीते शुक्रवार को संपन्न हुई इंदौर विकास प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया, जिसकी ओर आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने ध्यान आकर्षित किया है। चावड़ा ने बताया कि योजना क्रमांक 54, 71 एवं 94 रिंग रोड में 30 मीटर या 30 मीटर से अधिक चौड़ाई वाले मार्गो पर स्थित आवासीय भूखंडों का उन्नयन कर भू उपयोग परिवर्तन किए जाने बाबत संचालक नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल को पत्र प्रेषित किया जाएगा। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने पर इन मार्गों पर निर्धारित शमन् राशि जमा करा कर लीज रिन्यूअल एवं भू उपयोग परिवर्तन किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इन मार्गो पर लगभग सभी आवासीय भूखंडों पर आवास हेतु आवंटित संपत्तियों का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है, इनको नियमित किए जाने का रास्ता साफ होगा। इससे एक ओर जहां प्राधिकरण को राजस्व प्राप्त होगा वही हजारों लोग जो अपनी संपत्तियों का नियमितीकरण नहीं करवा पा रहे हैं वे इसका लाभ ले सकेंगे।
Related Posts
- January 17, 2021 निर्णायक जंग के पहले ही सिमट रहा कोरोना का प्रकोप, केवल सवा फीसदी नए मामले आए सामने
इंदौर : शनिवार से कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी गई है। टीकाकरण अभियान का आगाज हो […]
- January 2, 2023 वैंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में मनाया गया वैकुंठ एकादशी का उत्सव
मोक्ष की कामना के साथ भक्तो ने किया वैकुंठ द्वार में प्रवेश।
कड़कड़ाती ठंड पर धर्म की […]
- June 14, 2022 सपा,बसपा और निर्दलीय विधायक ने थामा बीजेपी का दामन
भोपाल : मंगलवार को राजधानी भोपाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम में सपा, बसपा और निर्दलीय […]
- June 7, 2022 इंदौर में होगा कवि सम्मेलन समिति का वार्षिक अधिवेशन, कई सितारा कवि भी करेंगे शिरकत
इंदौर : हिंदी के कवियों की पंजीकृत संस्था कवि सम्मेलन समिति का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी […]
- April 24, 2019 साध्वी प्रज्ञा को बड़ी राहत, एनआईए कोर्ट ने चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की खारिज मुम्बई: भोपाल से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा को चुनाव लड़ने से रोकने की […]
- July 17, 2020 नगर निगम के जन्म- मृत्यु पंजीयन कार्यालय का कर्मचारी निकला पॉजिटिव इंदौर : कोरोना संक्रमण ने नगर निगम मुख्यालय को फिर चपेट में ले लिया है। निगम के जन्म […]
- June 24, 2020 बाबा रामदेव की दवाई पर आयुष मंत्रालय को भरोसा नहीं..? नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दवाई के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी रिसर्च कर ही रहे हैं। […]