तांत्रिक क्रिया के जरिए जिन्न को खुश करने के नाम पर करता था महिला का यौन शौषण।
इंदौर : तांत्रिक विद्या की आड़ में विवाहित महिला का शारीरिक शोषण करने वाले ढोंगी बाबा को, क्राइम ब्रांच इंदौर ने धर दबोचा। आरोपी बाबा,परिचित महिला से घरेलू समस्याओं को अपनी तान्त्रिक विद्या से ठीक करने का झांसा देकर यौन शोषण करता था। आरोपी बाबा तंत्र विद्या के दौरान “जिन्न” को खुश करने का झांसा देकर महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।आरोपी बाबा किसी को कुछ बताने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता था।
क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर तंत्र से मिली सूचना पर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाषनगर से इस ढोंगी बाबा को बंदी बनाया।पूछताछ में ढोंगी बाबा ने अपना नाम राजेश सुरियाल निवासी तह. बड़वाह,जिला खरगोन होना बताया।
आरोपी के विरूद्ध थाना परदेशीपुरा पर अपराध धारा 376,376(1),376(2)(n),450,506 भा.द.वि.का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
April 16, 2024 लाखों रुपए मूल्य के अवैध गांजे के साथ पकड़ाए तीन आरोपी
अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 03 तस्कर, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त […]
January 14, 2021 राशन माफिया से मिलीभगत पाए जाने पर जिला आपूर्ति नियंत्रक मीणा निलबिंत
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने राशन माफिया के साथ सांठगांठ, राशन की दुकानों […]
May 10, 2021 कोरोना से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीए की हरी झंडी, जल्द बाजार में होगी उपलब्ध
नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए एक और दवा को डीजीसीआई ने मंजूरी […]
December 27, 2018 सीएम कमलनाथ ने सीएस सिंह को किया सम्मानित भोपाल: प्रदेश के मुख्य सचिव बीपी सिंह ने विभिन्न पदों पर रहते हुए लंबे समय तक अपनी […]
July 6, 2024 ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
संतों की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री एवं मंत्रीद्वय द्वारा 51 लाख पौधारोपण के महाअभियान […]
September 5, 2020 सस्ते दामों में कीमती सामान दिलाने का झांसा देकर ठगी करनेवाला शातिर आरोपी गिरफ्तार इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर को देवेन्द्र जैन पिता हीरालाल जैन निवासी लक्ष्मीपुरी कॉलोनी […]
February 16, 2023 वार्ड 58 में विकास यात्रा के दौरान विधायक विजयवर्गीय ने दी कई सौगातें
क्षेत्र क्रमांक 3 के वार्ड 58 पहुंची विकास यात्रा।
बक्शी बाग मुख्य मार्ग पर बनाएंगे […]