इंदौर : कर्बला मैदान पर पेड़ों की छटाई करने पहुंचे निगमकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पिता – पुत्र के खिलाफ जूनी इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ये था मामला
बताया जाता है कि मोहर्रम के उपलक्ष्य में आगामी 29 से 31 जुलाई तक कर्बला मैदान पर मेला लगाया जाना है। मेला इंतजामिया कमेटी ने मैदान पर बुनियादी सुविधाओं के साथ पेड़ों की छटाई का अनुरोध पत्र के माध्यम से नगर निगम से किया था। इस बात के मद्देनजर उद्यान विभाग के निगमकर्मियों का दल मंगलवार शाम कर्बला मैदान पहुंचा। वे पेड़ों की शाखाओं की छटाई कर रहे थे, इस बीच मुन्ना खान नामक व्यक्ति पहुंचा और निगम कर्मियों के साथ अभद्रता करने लगा। उसी दौरान उसका लड़का मोहसिन खान भी वहां आ गया और निगमकर्मियोंं से गालीगलौज व मारपीट करने लगा। उसने निगमकर्मियो को जान से मारने की धमकी भी दी।
महापौर भार्गव ने निगमकर्मियों के साथ मारपीट की घटना पर गहरी नाराजगी जताते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। इसपर पीड़ित निगमकर्मी महेश पटेल और हुकुम बागोरा जूनी इंदौर थाने पहुंचे और आरोपी पिता – पुत्र मुन्ना खान व मोहसिन खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353, 323, 294, 506, 34 के तहत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
Related Posts
May 9, 2020 छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की तबियत बिगड़ी, हालत गम्भीर रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। उन्हें […]
July 2, 2020 वर्चुअल रैली के जरिए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे सीएम और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष इंदौर : शुक्रवार 3 जुलाई को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश […]
August 7, 2023 इंदौर दुग्ध संघ स्थापित करेगा मिल्क पाउडर का प्रदेश का सबसे बड़ा संयंत्र
मिल्क पाउडर की गुणवत्ता भी होगी बेहतर।
इंदौर : इंदौर दुग्ध संघ द्वारा मांगलिया स्थित […]
February 4, 2023 इंदौर में जैविक महोत्सव का शुभारभ
कृषक व ग्राहक के बीच सेतु का काम करेगा जैविक महोत्सव
इंदौर : इंदौर में तीन दिवसीय […]
October 4, 2019 विधायक शुक्ला की माताजी की शोक बैठक का डोम गिरा, एक की मौत, कई घायल इंदौर : शुक्रवार शाम बाणगंगा क्षेत्र में शोक बैठक के लिए लगाया गया डोम भारी बारिश के […]
May 18, 2017 ट्रिपल मर्डर, इंदौर में पति ने की पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या इंदौर। बाणगंगा इलाके के भवानी नगर में एक युवक द्वारा महिला और उसके दो बच्चों की हत्या का […]
October 11, 2023 नासिक से पकड़ाए इंदौर के जेलरोड स्थित दुकान से मोबाइल चुराने वाले आरोपी
आरोपियों से 17 लाख रुपए कीमत 59 मोबाइल जब्त।
इंदौर : डॉलर मार्केट जेल रोड़ से 17 लाख […]