कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य और बलिदान का स्मरण किया।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर शौर्य स्मारक स्थित शौर्य स्तंभ पर पुष्प-चक्र अर्पित कर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सैनिकों के शौर्य, अदम्य साहस और बलिदान का स्मरण कर प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक पर मीडिया के जरिए दिए संदेश में कहा कि “वे थे जिन्होंने हमारे देश की एक-एक इंच-इंच जमीन दुश्मनों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, हमें उन पर गर्व है। अटल बिहारी वाजपेई उस समय प्रधानमंत्री थे। हमारी सेनाओं ने यह दिखा दिया कि भारत माता की तरफ कोई आँख उठाकर देखेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली-गौरवशाली-संपन्न-समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ है। भारत अब महाशक्ति है।”
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे थल-सेना, नौ-सेना, वायु-सेना के वीर जवानों को प्रणाम करते हैं। हमें अपनी सेनाओं और देश के जवानों पर गर्व है।
Related Posts
November 19, 2023 बजाज फाइनेंस पर आरबीआई ने कसा शिकंजा
लोन देने पर लगाई रोक।
इंदौर : देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी बजाज फाइनेंस को तगड़ा झटका […]
June 29, 2023 लकड़ी के पटिए से पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति और उसके साथी को आजीवन कारावास
इंदौर : चरित्र शंका के चलते लकड़ी के पटिये से पत्नीे की हत्या करने वाले पति एवं उसके […]
January 7, 2024 अभ्यास मंडल के चुनाव में रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष, माला सिंह ठाकुर सचिव चुने गए
इन्दौर : शहर के हित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के साथ वैचारिक समृद्धि लाने में छह […]
June 1, 2024 देवी अहिल्याबाई के जीवन प्रसंगों पर पेश की गई गीत, संगीत व नृत्य की मनोहारी बानगी
इंदौर : देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रि शताब्दी जयंती की पूर्व संध्या पर सैकड़ों […]
June 1, 2024 सैकड़ों भजन मंडलियां और बैंड दलों ने देवी अहिल्याबाई को पेश की आदरांजलि
मंत्री, महापौर, विधायक होलकर परिवार, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधियों ने अर्पित किए […]
July 25, 2020 सीएम शिवराज के संक्रमित पाए जाने से मचा हड़कंप, संपर्क में आए लोग खुद को कर रहे होम क्वारनटाइन इंदौर : सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने से सियासी हलकों में हड़कम्प मच गया है। […]
December 16, 2021 राजवाड़ा स्थित संग्रहालय से नंदी की बेशकीमती मूर्ति चोरी करने वाले बदमाश और खरीददार गिरफ्तार, मूर्ति बरामद
इंदौर : राजबाडा महल स्थित मल्हार मार्तण्ड संग्रहालय से बेशकीमती नन्दी की मूर्ति चोरी […]