परिषद सभाकक्ष के इंटीरियर एवं बैठक व्यवस्था का कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम परिषद भवन के निर्माणाधीन कार्यो का अवलोकन किया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, नंदकिशोर पहाडिया, राजेश उदावत,अश्विनी शुक्ल,अभिषेक शर्मा बबलू निरंजनसिंह चौहान, मनीष शर्मा मामा,राकेश जैन, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर,अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा, कंसलटेंट, निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव व अन्य एमआईसी सदस्यों द्वारा निगम मुख्यालय स्थित निगम परिषद के भवन, परिषद सभाकक्ष का अवलोकन किया गया। इस दौरान निगम परिषद सभागृह में किए जा रहे इंटीरियर कार्य, फर्नीचर, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया। सभाकक्ष में बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा बैठक व्यवस्था हेतु बनाई गई टेबल पर महापौर द्वारा बैठकर जायजा लिया गया तथा अन्य आवश्यक सुधार हेतु दिशा निर्देश दिए गए।उन्होंने निगम परिषद सभाकक्ष का संपूर्ण कार्य आगामी 31 अगस्त तक पूर्ण करने के संबंध में विभागीय अधिकारी व निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देश दिए।निगम परिषद के शेष रहे सिविल कार्य का अवलोकन करते हुए, कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।निगम परिषद भवन में लगाई गई लिफ्ट में बैठकर उसकी चलित क्षमता का भी जायजा लिया गया। शेष लिफ्ट को भी भवन में शीघ्र लगाने के निर्देश दिए गए।
Related Posts
December 26, 2021 स्वर्गीय अटलजी के नाम पर होगी टंट्या मामा चौराहा से तेज़ाजी नगर चौराहे तक बन रही सड़क
इंदौर : "इंदौर मेरे सपनों का शहर है, इसकी शान मैं कभी कम नहीं होने दूंगा। मेरा सभी […]
June 3, 2025 बीजेपी ने राजवाड़ा पर मनाया जश्न, किया मिठाई वितरण
देवी अहिल्याबाई पर डाक टिकट, स्मारक सिक्का और टर्मिनल का नाम किए जाने पर मनाया […]
February 20, 2024 अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त विशाल स्वरूप लिए होगा इंदौर का नया रेलवे स्टेशन
इंदौर : इंदौर शहर का नया रेलवे स्टेशन भव्य स्वरूप में बनेगा। 07 मंजिला यह स्टेशन हर […]
January 17, 2022 भागीरथपुरा के श्रद्धालुओं के साथ विधायक शुक्ला ने किए रामलला के दर्शन
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के तहत आने वाले भागीरथपुरा वार्ड के 600 नागरिकों ने […]
December 25, 2022 जनजातीय नृत्य को समर्पित लोक उत्सव का धमाकेदार आगाज
लंबार्डी, भील भगोरिया डांगी एवं सगाई चांदला नृत्य पेश किए गए।
शिल्प बाजार हुआ […]
June 28, 2021 हीरा खनन के लिए जंगल नष्ट करने वाला अनुबंध हो निरस्त, जनवादी संगठनों ने मानव श्रृंखला बनाकर की मांग
इंदौर : प्रदेश के पर्यावरण और जंगल को नष्ट करने के फैसले के खिलाफ इंदौर में विभिन्न जन […]
October 18, 2024 जबलपुर मंडल में प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
इंदौर : पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली खंड में गोंदवाली स्टेशन यार्ड […]