यात्री सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, तमाम लंबित रेल प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।
इंदौर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के बतौर विकसित करने की कही बात।
इंदौर : रविवार को इंदौर प्रवास पर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वे एक से छह तक सभी प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। डीआरएम रजनीश कुमार, सांसद शंकर लालवानी, सांसद राज्यसभा कविता पाटीदार और रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
इंदौर से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीआरएम व अन्य अधिकारियों से इंदौर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना की जानकारी ली, वहीं उज्जैन – देवास – इंदौर ट्रैक के दोहरीकरण, इंदौर – दाहोद परियोजना और महू – सनावद गेज परिवर्तन के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्य की प्रगति की रिपोर्ट दिल्ली भेजने और कार्य में गति लाने के भी निर्देश दिए।
रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का यह दौरा आकस्मिक था। उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की और इंदौर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जितने भी प्रोजेक्ट्स लंबित हैं, उनमें तेजी लाई जाएगी।
Related Posts
August 4, 2021 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई
इन्दौर : पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को इन्दौर पुलिस के 22 पुलिस अधिकारियों का विदाई […]
July 28, 2025 महापौर ने आपदा प्रबंधन टीम का बढ़ाया मनोबल
मधु मिलन चौराहा पहुंचे महापौर, आपदा प्रबंधन टीम के साथ बैठकर की चाय पर चर्चा।
इंदौर […]
July 8, 2020 इंदौर में 5 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 250 से ज्यादा मौतें…! इंदौर : सोमवार को कोरोना संक्रमण में आए उछाल के बाद मंगलवार 6 जुलाई को उसमें कुछ कमीं […]
August 29, 2022 जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने झांकी मार्ग पर पैचवर्क के दिए निर्देश
इंदौर : निगम के जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों […]
May 31, 2017 भारत-पाक मैच खटाई में…! नई दिल्ली। भारत के खेल मंत्री विजय गोयल ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की […]
November 25, 2020 एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव, सप्लीमेंट्री का प्रावधान खत्म, परीक्षा देने का मिलेगा दूसरा मौका
भोपाल : एमपी में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। […]
January 27, 2024 इंदौर प्रेस क्लब में गणतंत्र दिवस पर किया गया झंडावंदन
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वरिष्ठ […]