कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी. की एक और सराहनीय पहल।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक और सराहनीय पहल की है। उन्होंने सिविल जज की तैयार कर रही एक बालिका को स्कूटी वाहन उपलब्ध कराया। उन्होंने बालिका से चर्चा कर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
यह वाहन इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, अपर कलेक्टर रोशन राय की उपस्थिति में रूचि मौर्य पिता स्वर्गीय सुधीर मोर्य निवासी सिलिकान सिटी को दिया गया।
रूचि ने बताया कि परिवार में दो छोटे भाई, माताजी और दादी हैं। पिता के स्वर्गवास के बाद बड़ी होने के कारण जिम्मेदारी आ गई। अपनी माता और स्वयं द्वारा छोटा-मोटा कार्य कर जीवनयापन करने के साथ साथ सिविल जज की तैयार भी कर रही हॅूं। सिलिकॉन सिटी से पलासिया तक कोचिंग जाने के लिए बेहद परेशानी होती है। कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने उसे आवागमन हेतु जन सहयोग से टीवीएस जुपिटर उपलब्ध करवाई।
बालिका रुचि ने इस सहृदयता के लिए कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
June 13, 2020 वरिष्ठ नेता मोघे ने सीएम शिवराज से की मुलाकात, कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता लाने पर दिया जोर इंदौर : शहर को अनलॉक किए जाने के बाद क्या परिवर्तन आए हैं..? इनमें कौन सी कमियां हैं और […]
August 29, 2021 अपने ही साथी के घर से रुपए चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के रुपयों से खरीदा मोबाइल बरामद
इंदौर : अपने साथी के घर में गल्ले से रूपये चुराने वाले आरोपी को थाना परदेशीपुरा पुलिस […]
August 25, 2019 अरुण जेटली के निधन पर बीजेपी नेताओं ने जताया शोक इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर पार्टी […]
March 7, 2025 जीवन की कठिनाइयों से पार पाकर आगे बढ़ना ही असली सफलता है
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष।
इंदौर की पूजा गर्ग बनीं है साहस और संघर्ष की […]
February 2, 2023 अडानी की एक भी कंपनी देश के टॉप टेन करदाताओं में क्यों नहीं..?
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से उठे सवालों पर संवाद कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने आयकर विभाग से […]
September 21, 2021 समय सीमा में शासन की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं अधिकारी- शिवराज
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के […]
May 27, 2023 राष्ट्र के अमृत काल में सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में युवा सक्रिय योगदान दें
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के `युवा संवाद' कार्यक्रम में बोले वक्ता।
इंदौर : युवा एक […]