21 अगस्त तक चलेगा यह प्रशिक्षण वर्ग।
देशभर से 55 विस्तारक कर रहे हैं शिरकत।
इन्दौर : शहर के पिपल्याराव स्थित श्रीमती जमनाबाई हजारीलाल मुरारी समाज धर्मशाला में संस्कृत भारती के अखिल भारत विस्तारक वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ समाजसेवी बलराम वर्मा और संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कामत ने किया। 21 अगस्त तक चलने वाले इस वर्ग में सम्पूर्ण भारत से 55 विस्तारक भाग ले रहे हैं,जो संस्कृत भाषा के पुनः उद्धार हेतु अपने जीवन के एक से दो वर्ष पूर्ण कालिक होकर कार्य करेंगे। यह विस्तारक वर्ग इन सभी के लिए एक प्रशिक्षण है। दिनेश कामत ने बताया कि ये सभी विस्तारक स्वयं के कार्यक्षेत्र में जाकर,समाज में जाकर संस्कृत का प्रचार – प्रसार करेंगे। संस्कृत भारती 1981 से संस्कृत जन भाषा हो इसके लिए अहर्निश कार्यरत है। मुख्य अतिथि बलराम वर्मा ने संस्कृत की प्रासांगिकता के बारे में विचार रखे। उन्होंने बताया कि संस्कृत विश्व की सभी भाषाओं में सबसे शुद्ध और स्पष्ट भाषा है । यह ज्ञान और विज्ञान की भाषा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में वर्ग प्रमुख दत्तात्रेय,अखिल भारतीय सह प्रशिक्षण प्रमुख सचिन,वर्ग शिक्षण प्रमुख कमल,वर्ग व्यवस्था प्रमुख प्रमोद,वर्ग शिक्षक संजीव, हेमन्त आदि पूर्णकालिक प्रचारक तथा स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Related Posts
February 5, 2023 विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला बजट है – गोपाल कृष्ण
यह बजट वर्ष 2023 -24 का नहीं बल्कि देश के लिए अगले 25 से 50 साल हेतु विकसित […]
June 4, 2025 एमजीएम के 27 छात्र ऑल ओवर इंडिया नीट सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में चयनित
इन्दौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 27 पीजी छात्रों का ऑल इंडिया नीट सुपरस्पेशलिटी परीक्षा […]
November 5, 2022 सोशल मीडिया पर चाकू लहराना पड़ा महंगा, कलेक्टर ने लगाई रासुका
चाकू के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला अपराधी जाबिर रासुका में […]
January 7, 2023 बीसीसीआई ने नई चयन समिति का किया ऐलान, चेतन शर्मा पुनः बनाए गए समिति के चेयरमैन
नई दिल्ली : बीसीसीआई ने नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। पिछली चयन समिति के चीफ चेतन […]
November 6, 2019 जिला अभियोजन कार्यालय में स्थापित होगी ‘विटनेस हेल्प डेस्क’ इंदौर : जिला लोक अभियोजन कार्यालय इंदौर में पदस्थ अभियोजन अधिकारियों की बैठक पुलिस […]
January 18, 2024 इंदौर को यातायात में नंबर वन बनाएगा यह एलिवेटेड कॉरिडोर: मुख्यमंत्री यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 350 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे एलिवेटेड कॉरिडोर का किया […]
July 14, 2020 51 लाख की चोरी का खुलासा, पूर्व नौकर ने दिया था वारदात को अंजाम इंदौर: कनाडिया पुलिस ने 51 लाख रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार […]