चुराई गई मारुति जेन कार बरामद।
इंदौर : कार चोरी की घटना का पुलिस थाना खजराना ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की गई कार बरामद कर ली है।
दरअसल, फरियादी ने थाना खजराना पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि 9 बजे उसने अपनी कार मारुति जेन, नाहर शाह वली दरगाह की दीवार के पास खड़ी कर दी थी, सुबह आकर देखा तो उसकी कार गायब थी। कोई अज्ञात बदमाश उसकी कार चुरा कर ले गया है, जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना पर तत्काल खजराना थाना प्रभारी द्वारा एक पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना की गई। आरोपी के संबंध में मुखबिर तन्त्र की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार चुराने वाले आरोपी 1. हाशिम अली नि. खजराना एवं 2. बादशाह खान नि. खजराना इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई कर मारुति जेन (कीमत करीबन डेढ़ लाख रुपए) बरामद की गई।
पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके विरूद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध हैं। उनकी भी जानकारी निकाली जा रही है।
आरोपियों के खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
September 20, 2022 हरा – भरा मध्यप्रदेश गीत की युवा मोर्चा ने की लॉन्चिंग
इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को हरा-भरा मध्य प्रदेश को लेकर गीत […]
April 14, 2021 राजेन्द्र नगर श्रीराम मंदिर में गुड़ीपड़वा पर किया गया ध्वजारोहण
इंदौर : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुड़ी पड़वा, हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2078 के अवसर पर […]
October 31, 2020 साई आराधना के साथ संपन्न हुआ शाही भंडारा, अंतिम दिन भी हजारों लोगों ने ग्रहण की भोजन प्रसादी
इंदौर : एबी रोड स्थित बिच्छू दास की बगीची पर चल रहे शाही साई भंडारे में पांचवें और […]
December 12, 2024 डिजिटल अरेस्ट के जरिए करोड़ों रुपए ठगनेवाली गैंग के दो और आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
इंदौर :डिजिटल अरेस्ट के जरिए ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में दो और आरोपियों को गुजरात से […]
January 5, 2023 सांसद लालवानी ने सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र नहीं बनाने के केंद्र के फैसले का किया स्वागत
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने जैन समाज के तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखरजी को पर्यटन क्षेत्र […]
July 11, 2024 संघ के अर्चना कार्यालय में एक्यूप्रेशर चिकित्सा केंद्र का शुभारंभ
शरीर के मंथन का नाम है एक्यूप्रेशरः डॉ. खेतावत।
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति […]
April 9, 2021 गुरुवार को 29 हजार से अधिक लोगों को लगाया गया कोविड का टीका
इंदौर : कोरोना संक्रमण से बचाव एवं जन स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु इंदौर में जारी कोविड […]