मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इंदौर जिले के तीन सौ बुजुर्गों को करवाई जाएगी तीर्थयात्रा।
यात्रा में जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिक 20 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन।
इंदौर : राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इंदौर जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के 300 वरिष्ठ नागरिकों को अमृतसर की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करायी जाएगी। तीर्थयात्रियों का जत्था 31 अगस्त को ट्रेन से प्रस्थान करेगा। वापसी 3 सितम्बर को होगी। यात्रा में जाने के इच्छुक इंदौर जिले के वरिष्ठ नागरिक 20 अगस्त 2023 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन नगर निगम के जोनल कार्यालय, नगरीय निकाय एवं इंदौर, सांवेर, महू और देपालपुर जनपद कार्यालयों से नि:शुल्क प्राप्त कर आवश्यक जानकारी सहित आवेदन की पूर्ति कर निर्धारित तिथि तक इन्हीं कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं। ट्रेन इंदौर से रवाना होकर उज्जैन-शिवपुरी होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। तीर्थ यात्रियों के साथ अनुरक्षक भी जाएंगे।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि तीर्थयात्रा पर जाने के इच्छुक वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवश्यक है कि वह मध्यप्रदेश का मूल निवासी हो। 60 वर्ष से अधिक आयु का हो। आयकरदाता नहीं हो। इस योजना के अन्तर्गत पूर्व में कोई भी यात्रा न की हो। यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक रोग से ग्रसित न हो।
Related Posts
April 1, 2020 हितग्राहियों के खाते में डाली गई साढ़े 5 सौ करोड़ से अधिक की राशि भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न […]
December 29, 2023 ज्वेलर की दुकान से लाखों का चांदी – सोना व ढाई लाख नकदी रुपए चुराने वाला नौकर पकड़ा गया
इंदौर : ज्वेलर के यहां से लाखों रुपए मूल्य का सोना, चांदी व नगदी ढाई लाख रुपए चुराकर, […]
March 2, 2022 11 लाख 71 हजार दीए रोशन कर उज्जैन ने गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम
उज्जैन : महाकाल की नगरी उज्जैन ने महाशिवरात्रि पर इतिहास रचते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड […]
January 30, 2024 वूमेंस प्रेस क्लब के चुनाव में शीतल राय अध्यक्ष, ऋतु साहू सचिव चुने गए
साधारण सभा में मांडरे और डाॅ. सक्सेना उपाध्यक्ष निर्वाचित l
इंदौर : वुमंस प्रेस […]
March 7, 2021 13 व 14 मार्च को होंगे गुजराती समाज के चुनाव, कोरोना प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन
इंदौर : बिचौली हप्सी एसडीएम मुनीष सिंह सिकरवार द्वारा कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 को […]
June 14, 2022 विरोध के चलते टली निशांत खरे के नाम की घोषणा, स्थानीय नेताओं को बुलाया भोपाल
इंदौर : पैराशूट प्रत्याशी थोपने का भारी विरोध होने के बाद बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने […]
July 8, 2023 अमरनाथ यात्रा का लोगो, एंथम, एप और वेबसाइट की गई लॉन्च
इंदौर के स्टार्ट अप स्वाहा को मिला है यह टर्न की प्रोजेक्ट ।
जम्मू : जम्मू कश्मीर के […]