खजराना गणेश के सिंहासन के लिए भक्त ने दान की 11 किलो चांदी
Last Updated: July 14, 2021 " 07:13 pm"
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को फिर एक भक्त ने 11 किलो चांदी भगवान गणेश के सिंहासन के लिए दान की। सूरज रजक नामक उक्त भक्त की मन्नत पूरी होने पर उनके द्वारा भगवान गणेश जी के समक्ष उक्त चांदी गणेश मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल महाराज को भेंट की गई।
गणेशजी के सिंहासन के लिए 150 किलो चांदी की है जरूरत।
पंडित सतपाल महाराज ने बताया कि भगवान गणेश के नए सिंहासन के लिए 150 किलो चांदी की जरूरत है। अब तक लगभग 100 किलो चांदी भक्तों द्वारा दी जा चुकी है। 50 किलो चांदी की और आवश्यकता है। उन्होंने भक्तों से अपील की है कि सिंहासन के लिए चांदी दान करें।