इंदौर : राष्ट्र सेविका समिति की इंदौर शाखा द्वारा दो दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन लक्ष्मीबाई केलकर की स्मृति में 25 और 26 जनवरी को किया जा रहा है।
समिति की विभाग कार्यवाहिका आरती मिश्रा, अनघा साठे, भारती कुशवाह और रेणुका पिंगले ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि
जाल सभागृह में होने वाली इस व्याख्यानमाला में पहले दिन 25 जनवरी को पुणे की ख्यात मनोविज्ञानी डॉ. सुखदा अभिराम ‘मन रे तू काहे न धीर धरे’ विषय पर अपने विचार रखेंगी। दूसरे दिन 26 जनवरी को वृंदावन की डॉ शरद रेणु शर्मा का व्याख्यान होगा। वे ‘मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहना चाहिए’ विषय पर व्याख्यान देंगी। दोनों दिन व्याख्यान का समय शाम 5 बजे से होगा।
राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका हैं लक्ष्मीबाई केलकर ।
स्व. लक्ष्मीबाई केलकर ने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रेरणा से स्त्री शक्ति के जागरण हेतु 1936 में राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना की। समिति का मूल उद्देश्य ही मातृशक्ति को हरतरह से सक्षम बनाना था। उनके विलक्षण नेतृत्व में राष्ट्र सेविका समिति का दायरा बढ़ता गया और आज वह वटवृक्ष बन गया है। देश के 551 जिलों में राष्ट्र सेविका समिति की ढाई हजार से अधिक शाखाएं हैं। 600 से अधिक सेवा प्रकल्प समिति के माध्यम से चलाए जा रहे हैं।
समिति की पदाधिकारियों ने बताया कि समाज जीवन की विसंगतियों और विकृतियों को रेखांकित कर उनके समाधान का प्रयास करना इस व्याख्यानमाला का उद्देश्य है। व्याख्यानमाला सभी के लिए खुली है।
Related Posts
August 1, 2021 बीजेपी के छह मंडलों में सम्पन्न हुई कार्यसमिति की बैठकें, स्वावलंबी मंडल, सक्षम वार्ड और सक्रिय बूथ का दिया गया गुरुमंत्र
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की कार्यसमिति की बैठक संगठन के तय कार्यक्रम के […]
November 13, 2022 हाईकोर्ट में लोक अदालत के जरिए 117 प्रकरण निराकृत
85 लाख 84 हजार के अवॉर्ड हुए पारित।
85 लाख से अधिक के अवार्ड पारित।
इंदौर : मप्र […]
April 17, 2022 मोरवी में स्थापित 108 फ़ीट ऊंची प्रतिमा का प्रधानमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के […]
November 28, 2023 कार्तिक पूर्णिमा पर असंख्य दीपों की रोशनी में जगमगाया श्री लक्ष्मी – वेंकटेश देवस्थान
प्रभु पधारे धरा पर भक्तों के साथ दीपावली मनाने।
भक्तों ने दीपदान कर लिया […]
October 19, 2020 इमरती देवी को लेकर कमलनाथ की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सिंधिया का मौन धरना- प्रदर्शन
इंदौर : एक चुनावी सभा में पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा मंत्री इमरती देवी के खिलाफ की गई […]
June 12, 2021 धारा 370 को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने बोला हमला, कहा ‘कांग्रेस का हाथ, पाकिस्तान के साथ’
इंदौर : कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह संवेदनशील मुद्दों पर विवादित बयान देकर नित नए […]
August 5, 2020 राजेन्द्र नगर क्षेत्र में मनाया गया आनंदोत्सव, राम मंदिर को दियों से किया गया रोशन इंदौर : अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन के अवसर पर संस्था तरुण मंच , महाराष्ट्र […]