जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रीवा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत तीसरी किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित की। इस योजना के तहत इंदौर जिले की 4 लाख 39 हजार से अधिक लाड़ली बहनाएं लाभान्वित हो रही हैं।
जिले में गांव से लेकर वार्ड और जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विधायकों, पार्षदों, पंचायत जनप्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया। महिलाओं ने अपनी खुशियों का इजहार रंगोलियां बनाकर किया। जिले में लाड़ली बहनों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत लाड़ली बहनों को अब तक दो-दो हजार रूपये की राशि मिली चुकी है। गुरुवार को मिली किश्त मिलाकर उन्हें तीन हजार रूपये मिल गए हैं। लाड़ली बहनाएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Related Posts
October 7, 2021 एमटी क्लाथ मार्केट व्यापारी एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, चंद्रप्रकाश गंगवाल को मिले सर्वाधिक मत
इंदौर : देशभर में ख्यात इंदौर के पुरातन महाराजा तुकोजीराव क्लाथ मार्केट व्यापारी […]
June 2, 2023 बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा आयोजित करेगा विविध कार्यक्रम
पीएम मोदी के कार्यकाल के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बनाई गई कार्यक्रमों की […]
May 15, 2023 एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक घर में पड़ा मिला शव
अवैध संबंध बताई जा रही हत्या की वजह..?
इंदौर : शहर में हत्या जैसी संगीन वारदातों के […]
April 6, 2020 16 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि, कुल 151पर पहुंचा आंकड़ा इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी किए गए कोरोना मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर की […]
May 2, 2022 सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 3 मई को निकाली जाएगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
समाज में संस्कार स्वाभिमान और संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य।
एक जैसी वेशभूषा में […]
February 8, 2025 भूखंड दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला भूमाफिया पकड़ाया
आरोपी की गिरफ्तारी पर घोषित किया गया था 50 हजार रुपए का इनाम।
इंदौर सहित मप्र व […]
June 29, 2021 मजदूर पंचायत गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व संचालको को सुनवाई हेतु समन्स जारी
इंदौर : इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं की जमीन की […]