आजादी के पर्व पर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन ने लिया फैसला।
इंदौर : आजादी की 77 वी वर्षगाँठ इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस मौके पर फैसला लिया गया कि पूरे वर्ष हमारे किसी भी संस्थान पर भारतीय सेना और शहीद सैनिकों के परिवार गारमेन्ट्स की खरीदी करने आएंगे तो हम उन्हें सम्मान के साथ विशेष रियायत देंगे।
इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आज हम आजादी को सुकून से महसूस कर रहे हैं तो उसका श्रेय हमारी भारतीय सेना को जाता है । हमें हमारे देश की आजादी और आजादी दिलाने वालो पर गर्व है।हमारा देश विश्व गुरु बनने जा रहा है। ऐसे में हम व्यापारियों ने संकल्प लिया है कि सैन्य और शहीदों के परिवारों को खरीददारी पर विशेष रियायत दी जाएगी। ये भी संकल्प दोहराया गया कि हम अपने व्यवसाय को फुटपाथ पर अवैध कब्जा कर बैठे फेरीवाले और असमाजिक तत्वों से आजाद रखने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
ध्वजारोहण समारोह में रिटेल गारमेंट्स एसो. के संरक्षक कमल कुमार डोसी, गेंदमल जैन, प्रमोद सोगानी,मनोहर माहेश्वरी, राजेश जैन,अभिषेक डोसी,यश जैन, गौरव जैन,मिलन जैन, पवन पँवार, पीयूष मंगलानी,ललित जैन, लाभमल जैन, चेतन कालरा, विक्की हबलानी, मुरली सेठ , पप्पू भाई,यश अग्रवाल,पवन मोलासरिया, कौसर बादशाह, मोहित,सोनू राठौर,सचिन जैन शीतल, रवि बहुरानी सहित सैकड़ो व्यापारियो ने भाग लिया लिया।
Related Posts
March 5, 2021 6 मार्च को इंदौर आएंगे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्धजनों से भी करेंगे चर्चा
प्रातः 10 बजे से रात्रि बजे तक विभिन्न बैठकों व सम्मेलन में होंगे शामिल।
इंदौर : […]
January 28, 2023 माता जिजाऊ की प्रतिमा अनावरण के पूर्व निकाली गई भव्य शोभायात्रा
माता जिजाऊ के जन्मस्थान सिंदखेड राजा की मिट्टी से भरे कलश का किया गया पूजन।
400 किमी […]
November 27, 2022 प्रेस्टीज संस्थान द्वारा एनजीओ के लिए फंड रेजिंग पर कार्यशाला का आयोजन
प्रेस्टीज संस्थान द्वारा फंड रेजिंग हेतु डिजिटल मार्केटिंग की भूमिका पर राष्ट्रीय […]
August 1, 2023 शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी का शिष्यों ने शॉल – श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
राग आधारित बंदिशें पेश कर की गुरु की वंदना।
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान के […]
March 7, 2022 राजेन्द्र नगर में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान, क्विज व प्रश्नोत्तरी के कार्यक्रम आयोजित
इंदौर : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर में […]
March 15, 2025 होली पर अग्रवाल समाज ने निकाली फाग यात्रा
इंदौर : अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा इंदौर के समस्त अग्र बंधुओ के लिए द्वितीय फाग […]
August 4, 2025 विधानसभा में इंदौर के विधायक जनहित के मुद्दे उठाने में रहे फिसड्डी..!
09 में से केवल 01 विधायक ने ही पूछा जनहित से जुड़ा सवाल, शेष ने साधी चुप्पी।
प्रदेश […]