संत रामकृष्ण परमहंस और वीरांगना रानी अवंती बाई को भी किया नमन।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक कृष्णा गौर, सुमित पचौरी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने अटलजी के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि पूरा देश अटलजी का दीवाना रहा है। कोई उनसे सहमत हो या असहमत, सभी उनके लिए उमड़ पड़ते थे। उनका जीवन बेदाग था। प्रतिपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने भारत माता की यादगार सेवा की। उनके बताए रास्ते पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी शक्तिशाली वैभवशाली भारत के निर्माण में लगे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने इसके साथ ही संत रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि संत परमहंस ने स्वामी विवेकानंद के जैसे व्यक्तित्व को गढा। मुख्यमंत्री चौहान ने रानी अवंती बाई की जयंती पर उनकी आजादी के आंदोलन में निभाई गई भूमिका को याद किया। मुख्यमंत्री चौहान ने माता मंदिर स्थित अवंती बाई चौराहे पर जाकर वीरांगना रानी अवंती बाई को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Related Posts
July 27, 2023 बी टेक के छात्र की हत्या के मामले में युवती सहित चारों आरोपी गिरफ्तार
पूर्व बॉयफ्रेंड को मारना चाहती थी युवती, मार दिया उसके दोस्त को।
मंगलवार देर रात […]
December 30, 2020 पत्रकारों से बदतमीजी पड़ेगी महंगी, जेल के साथ होगा जुर्माना
नई दिल्ली : सच की आवाज को बुलंद करने वाले पत्रकारों पर दिनोंदिन हमले तेज होते जा रहे […]
May 6, 2022 आदर्श रहा है लोकसभा अध्यक्ष के बतौर सुमित्रा ताई का कार्यकाल – गडकरी
ताई के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पर लिखित पुस्तक का विमोचन।
इंदौर : लगातार […]
July 2, 2021 सीएम शिवराज के गृह जिले सीहोर के जिला अस्पताल के गेट पर दर्द से तड़पती गर्भवती महिला ने तोड़ा दम
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र के जिले सीहोर में स्वास्थ्य […]
May 21, 2021 ब्लैक फंगस के उपचार के किए जा रहे हैं पुख्ता इंतजाम- चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर संभाग में […]
November 5, 2022 मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में पात्र हितग्राहियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
मंत्रीद्वय डॉ. चौधरी और डॉ. यादव ने जनसेवा अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा […]
June 18, 2016 देश के 91 रिजर्वायर्स में बचा 15% पानी, खरीफ की बुआई में 10% तक गिरावट नई दिल्ली. नॉर्थ इंडिया में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। इसके चलते पानी की परेशानी […]