इंदौर। तेजी से बढ़ते इंदौर याने मिनी मुंबई पर अब मुंबई के फैशन के साथ साथ मुंबई की भाईगिरी भी सिर चढ़कर बोल रही है। इंदौर में एक मसाला व्यापारी के पास आये धमकी भरे फोन ने ये तो साफ कर दिया है कि इंदौर के गुंडों पर मुंबई के भाइयों का भूत सवार हो गया है और ये ही वजह है कि व्यापारी को खुद सुरक्षित रखने के लिए गुंडे उसके एवज में प्रोटेक्शन मनी की मांग कर रहे है। ताजा मामला इंदौर के सियागंज के एक बड़े मसाला व्यापारी से जुड़ा है जिसमे बदमाश ने फोन पर धमकाकर पांच लाख रुपये की मांगे है और पैसे नही देने पर अस्पताल भेजने की धमकी दी है । दरअसल, सोमवार रात सामने आए मामले में सियागंज के मसाला व्यापारी धीरज खंडेलवाल को एक बदमाश ने फोन कर पांच लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी के मांगे है । फोन लगाने वाले ने व्यापारी को खुद का नाम नरेंद्र वर्मा बताया है जो की लिस्टेट बदमाश है । फोन आने के बाद सभी व्यापारी सेंट्रल कोतवाली थाने पहुँचे ओर मामले की शिकायत की है ।
व्यापारी के फोन कॉल की आडियो भी है जिसमे बदमाश व्यापारी को धमकाकर रुपयों की मांग कर रहा है । मामले के सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
Related Posts
March 16, 2020 कृषि को उद्योग का दर्जा देने के हिमायती थे डॉ.अम्बेडकर इंदौर : सोशल मीडिया पर ब्लॉग लिखने का चलन काफी बढ़ गया है। ब्लॉगर अपनी रुचि और पसंद के […]
August 23, 2021 बाणगंगा थाना क्षेत्र की घटना में तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, फरियादी से मिले फर्जी आईडी कार्ड की भी की जा रही जांच
इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर क्षेत्र में चूड़ी बेचने वाले के साथ की गई […]
June 4, 2022 24 घंटे में पुलिस ने बरामद की चोरी हुई जेसीबी, बुआ का लड़का ही निकला आरोपी
इंदौर : पुलिस थाना द्वारकापुरी ने 24 घंटे के अंदर चोरी गई जेसीबी को बरामद कर आरोपी को […]
December 22, 2022 जनजातीय नृत्य को समर्पित लोकोत्सव के लालबाग में बिखरेंगे रंग
लोकोउत्सव के लिए सजने लगा शिल्प बाजार।
शिल्प बाजार 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से […]
August 22, 2024 कोलकाता दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट
कोलकाता पुलिस की ओर से भी पेश की गई स्टेटस रिपोर्ट।
नई दिल्ली: कोलकाता रेप और मर्डर […]
August 27, 2023 देर रात फूटी कोठी चौराहा पहुंचे आईडीए अध्यक्ष चावड़ा
निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया निरीक्षण।
रात में काम कर रहे अधिकारी, कर्मचारी और […]
May 30, 2024 नगर निगम टाइमर लगाकर करेगा तीन मॉडल सड़कों का निर्माण
रीगल चौराहे से मधुमिलन, मधुमिलन से शिवाजी वाटिका और अग्रसेन चौराहे से तीन इमली तक मॉडल […]