पांढुर्ना स्टेशन के समीप लगी आग।
आग पर शीघ्र पाया गया काबू, जानमाल की नहीं हुई क्षति।
छिंदवाड़ा : दिल्ली से हैदराबाद जा रही 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह आग लग गई। छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर आगे जाने के बाद यात्रियों ने ट्रेन की पैंट्री कार से धुआं और लपटें उठती देखीं। उस समय ट्रेन नागपुर की ओर आगे बढ़ रही थी। इसपर तत्काल चेन खींचकर यात्रियों ने ट्रेन रुकवाई।टीटीई ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया। मौके पर पहुंचे स्थानीय अधिकारी और फायर ब्रिगेड ने यात्रियों को ट्रेन से उतारने के साथ आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि ट्रेन 18 अगस्त की शाम 4 बजे नई दिल्ली से हैदराबाद के लिए चली थी। भोपाल होते हुए 19 अगस्त की सुबह 5.37 बजे पांढुरना रेलवे स्टेशन से गुजरी। आग लगने पर करीब एक किलोमीटर आगे गायत्री फाटक पर इसे रोका गया। आग बुझाने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना में जान माल की कोई हानि नहीं हुई।
Related Posts
March 22, 2017 जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में की घोषणा भोपाल |
पत्रकारों की श्रद्धा निधि 6 हजार से बढ़कर 7 हजार हुई
फोटो जॉर्नलिस्ट भी श्रद्धा […]
August 18, 2022 देवी अहिल्या उत्सव समिति की देशभक्ति गीत व नृत्य स्पर्धा संपन्न
जीवन में आगे बढ़ने में सहायता करती है मंचीय प्रस्तुति : चावड़ा
इंदौर : मंचीय प्रस्तुति […]
September 21, 2023 बांधवगढ़ में फिर मिला टाइगर का शव
टाइगर के शरीर पर पाए गए घाव के गंभीर निशान।
किसी अन्य टाइगर से हुए संघर्ष में मौत […]
October 19, 2024 स्वाद, संस्कृति, मनोरंजन और खरीददारी की ‘जत्रा’ का धमाकेदार आगाज
कलाकारों ने दी लावणी की मनमोहक प्रस्तुति ।
इंदौर : मराठी सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित […]
January 19, 2021 राशन माफिया पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा, सरगना सहित तीन पर रासुका, 31 पर एफआईआर
इंदौर : अवैध शराब, ड्रग, खनन और भू माफिया के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब राशन […]
September 2, 2023 जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार
नई दिल्ली: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया […]
May 1, 2021 तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत
नई दिल्ली : पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। 21 अप्रैल को […]