इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर स्टूडेंट्स के लिए फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में एक्सपर्ट डॉ. देवदत्त बारस्कर ने स्टूडेंट्स के साथ अपने अनुभव साझा किए साथ ही फोटोग्राफी के गुर भी सिखाए । बेसिक कैमरा से लेकर डिजिटल कैमरा और प्रोफेशनल वीडियो कैमरा कैसे हैंडल करते हैं, किसी फोटो के मूड को कैमरा एंगल के जरिए कैसे क्रिएट किया जा सकता है जैसी बारीकियों के बारे में भी डॉ. बारस्कर ने स्टूडेंट्स को विस्तार से समझाया।
मास कम्युनिकेशन के डिपार्टमेंट हेड डॉ. जुबेर खान ने बताया कि स्टूडेंट्स चाहे वे प्रोफेशनली कैमरा यूज करते हो या सिर्फ सोशल मीडिया पर स्टोरी डालने के लिए हर स्टेज पर कैमरे से किसी न किसी तरह जुड़े रहते हैं। ऐसी वर्कशॉप, उनकी पढ़ाई के साथ उन्हें इस फील्ड के बारे में और जानकारी देती हैं ।
प्रेस्टीज यूजी कैंपस के डायरेक्टर कर्नल डॉ. एस रमन अय्यर ने डिपार्टमेंट द्वारा कराई जा रही वर्कशॉप की सराहना करते हुए कहा कि स्टूडेंट्स को ऐसी वर्कशॉप से फायदा होता है। आने वाले समय में भी ऐसी ही वर्कशॉप आयोजित की जाएगी।
Related Posts
March 17, 2022 होली- रंगपंचमी को लेकर अलर्ट मोड़ पर पुलिस, मध्य क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
इंदौर : होली- रंगपंचमी जैसे त्यौहारो को मद्देनजर रखते हुए पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई […]
October 17, 2020 डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता देने पर विचार कर रही केंद्र सरकार
नई दिल्ली : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि […]
August 30, 2019 कृष्ण – सुदामा मिलन के साथ भागवत कथा का समापन इंदौर : हवा बंगला स्थित शिर्डी धाम सांईबाबा मन्दिर प्रांगण में चल रही भागवत कथा का समापन […]
March 9, 2021 धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ की घटना से बड़नगर में आक्रोश, हिंदुवादी संगठनों ने किया बन्द का आह्वान
उज्जैन : उज्जैन जिले की बडनगर तहसील में एक धार्मिक स्थल में अज्ञात शरारती तत्वों ने […]
August 30, 2020 त्वचा दान को लेकर जागरूकता के लिए वेबिनार और कवि सम्मेलन.. इंदौर : भारत में लगभग हर 4 मिनट में एक व्यक्ति की मृत्यु जलने की वजह से हो जाती है। ऐसा […]
October 30, 2018 राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा, राहुल ने दी सफाई भोपाल: सीएम शिवराजसिंह के पुत्र कार्तिकेय ने जिला अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि […]
September 16, 2021 सांसद लालवानी ने गडकरी के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश
इंदौर : गुरुवार इंदौर के लिए रोड कनेक्टिविटी और सड़कों के लिहाज से ऐतिहासिक दिन होने जा […]