महिला मोर्चा की बहनों ने नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,महापौर भार्गव सहित अन्य नेताओं को बांधी राखी।
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लाड़ली बहनों एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को रक्षासूत्र बाँधे और आशीर्वाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव उद्बोधन भी सुना गया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सभी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी बहनों के जीवन में सुख समृद्धि लाए, मेरी यही कामना है। गौरव रणदिवे ने कहा कि बहनों ने दोगुने उत्साह से अपना स्नेह और आशीर्वाद दिया है,यह हम सभी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करेगा।
इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ,विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़,आईडीए उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी ने भी महिला मोर्चा की बहनों से राखी बंधवाई।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रभारी सविता अखंड, सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी, कार्यालय मंत्री ऋषि खनूजा, सह कार्यालय मंत्री नितिन पांडे और बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता व लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।
Related Posts
January 18, 2020 वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था स्वामी विवेकानंद का दर्शन इंदौर : स्वामी विवेकानंद का दर्शन सर्वव्यापी और वसुधैव कुटुम्बकम की अवधारणा लिए हुए था। […]
November 12, 2018 किसान विरोधी हैं मोदी और शिवराज सरकार- जाखड़ इंदौर: केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार किसान विरोधी है। एक किसानों का शोषण करती […]
February 12, 2025 अभद्र टिप्पणियों को लेकर यू ट्यूबर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ एफआईआर
मुंबई : 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में यूट्यूबर […]
March 22, 2023 राजेंद्रनगर में हजारों लोगों ने किया भारतीय नववर्ष का स्वागत
सूर्य को दिया गया अर्घ्य।
गायन - वादन की दी गई प्रस्तुति, की गई भव्य […]
June 3, 2021 हाइकोर्ट ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध घोषित किया, तुरंत काम पर लौटने का दिया आदेश
इंदौर : मप्र हाइकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ ने जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध घोषित […]
October 27, 2020 सीएम निवास परिसर में भी बुराई के प्रतीक रावण का किया गया दहन
भोपाल : विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में भी रावण दहन किया गया। प्रतीक […]
July 21, 2023 शेयर मार्केट के ट्रांजेक्शन पर कर दायित्व कई श्रेणियों में विभाजित
शेयर्स एवं डेरिवेटिव्स की एकाउंटिंग, ऑडिटिंग और टैक्सेशन पर सेमिनार का आयोजन
इंदौर : […]