रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रथ को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को किया रवाना।
नीमच में विशाल आमसभा का भी हुआ आयोजन।
इंदौर : बीजेपी की उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कर रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, मंत्री जगदीश देवड़ा, मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, भाजयुमो के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा भी यात्रा में उनके साथ चल रहे हैं। मार्ग में यात्रा का जगह – जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर नीमच में विशाल जनसभा भी आयोजित की गई जिसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं से लाखों हितग्राहियों के लाभान्वित होने का जिक्र करते हुए मप्र में एक बार फिर बीजेपी को मौका देने का आह्वान किया।
Related Posts
- March 2, 2021 कुसुमांजलि के जरिए मराठी कवि कुसुमाग्रज को किया गया याद, विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
इंदौर : संस्था मुक्त संवाद द्वारा मराठी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम […]
- August 17, 2022 सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता
सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी […]
- May 31, 2022 बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार 31 मई को नामांकन दाखिल करेंगी
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार मंगलवार 31मई को […]
- May 7, 2020 विशाखापट्टनम में पॉलिमर फैक्ट्री से लीक हुई जहरीली गैस, 9 लोगों की मौत..! नई दिल्ली : आंध्रप्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम में एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री से […]
- September 15, 2020 इंदौर – भोपाल में मेट्रोपोलिटन एरिया का होगा गठन भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को […]
- April 3, 2024 आईएमए के नए पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
इंदौर को मेडिकल हब बनाया जाना चाहिए- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर : आयएमए इंदौर की नवीन […]
- February 18, 2023 बृहन्महाराष्ट्र मंडल, नई दिल्ली का वार्षिक अधिवेशन 24 फरवरी से इंदौर में होगा
इंदौर : महाराष्ट्र के बाहर निवास करने वाले मराठी भाषियों की केंद्रीय संस्था […]