मुंबई : एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान गुरुवार शाम रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।
प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि प्लेन VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 VT-DBL है। ये मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दो रनवे बंद किए गए थे, जिन्हें बाद में फिर चालू कर दिया गया।
Related Posts
- December 20, 2022 रीवा में बस – पिकअप की भिडंत में एक छात्रा की मौत, 20 बच्चे घायल
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा।
रीवा : मंगलवार सुबह रीवा में बस ने स्कूली बच्चों को ले […]
- April 14, 2021 शवों के दाह संस्कार के लिए भी लग रही वेटिंग, पंचकुइया में बांटे जा रहे टोकन..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि जीते जी तो ठीक, मरने के बाद भी […]
- September 25, 2022 राजेंद्र नगर में दिवंगत परिजनों, पूर्वजों के साथ शहीदों का भी किया गया तर्पण
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल राजेंद्र नगर द्वारा सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर रविवार […]
- February 9, 2017 रिजर्व बैंक बनाएगा प्रवर्तन विभाग, अगले वित्त वर्ष से शुरू करेगा काम मुंबई ।रिजर्व बैंक ने आज अपनी द्वैमासिक समीक्षा में कहा कि वह एक अलग प्रवर्तन विभाग गठित […]
- August 24, 2022 जूनी इंदौर पुलिस ने चंद घंटों में वाहन चोर को गिरफ्तार किया
आरोपी से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : फरियादी द्वारा थाना जूनी इन्दौर में […]
- November 12, 2021 कोरोना टीकाकरण के लिए निजी संस्थानों के कर्मियों को मिलेगा आधे दिन का अवकाश
इंदौर : शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना टीके का दूसरा डोज लगाने का महाअभियान अब जनआंदोलन बन […]
- May 13, 2017 E- DEVICE की मदद से ट्रैफिक विभाग होगा हाईटेक ट्रैफिक पुलिस द्वारा चौथी बार चालान काटते ही रद्द होगा लाइसेंस
भोपाल। अगर अब तक […]