मुंबई : एयरपोर्ट पर एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान गुरुवार शाम रनवे पर फिसलकर क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई। प्लेन में 6 पैसेंजर और 2 क्रू मेंबर सवार थे। ये सभी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। विमान ने विशाखापट्टनम से उड़ान भरी थी।
प्लेन में जेएम बैक्सी कंपनी के मालिक कोटक और उनके परिवार के लोग सवार थे। जेएम बैक्सी कंपनी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में काम करती है।
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि प्लेन VSR वेंचर्स का लियरजेट 45 VT-DBL है। ये मुंबई के रनवे 27 पर फिसल गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। हादसे के बाद मुंबई एयरपोर्ट के दो रनवे बंद किए गए थे, जिन्हें बाद में फिर चालू कर दिया गया।
Related Posts
April 17, 2021 निर्धारित दरों के अनुसार ही शुल्क वसूलें निजी अस्पताल, कलेक्टर ने दी हिदायत
इंदौर : शहर के नागरिकों, मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए फीडबैक और सुझावों के […]
October 10, 2019 रैली, संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक के जरिये मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश इंदौर : मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विश्व के साथ हमारे देश में भी जागरूकता की बेहद कमीं […]
May 6, 2019 सोनिया, राहुल, स्मृति सहित कई दिग्गजों की तकदीर ईवीएम में कैद नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सम्पन्न हुआ। […]
October 4, 2022 चरम पर पहुंचा माता भक्ति का उल्लास, महानवमी पर किया गया कन्या पूजन
इंदौर : शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर घरों, मंदिरों और पांडालों में हवन - पूजन […]
March 4, 2025 आईआईटी इंदौर के 15 स्टार्टअप्स को मिली 05 करोड़ की फंडिंग
आईआईटी इंदौर में बन रहा है नया हेल्थ प्लेटफॉर्म चरक डीटी।
कैंसर, अल्जाइमर जैसी कई […]
February 17, 2022 तमिलनाडु की छात्रा को इंसाफ दिलाने एबीवीपी कर रही देशव्यापी प्रदर्शन
धर्मांतरण के दबाव में छात्रा ने कर ली थी खुदकुशी।
इंदौर : तमिलनाडु के तंजावुर जिले […]
May 29, 2021 एफसीआई के क्लर्क के घर सीबीआई के छापे में करोड़ों रुपए नकद मिले
भोपाल : राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एफसीआई के क्लर्क किशोर मीणा के घर सीबीआई की […]