20 करोड़ रुपए की लागत से अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया है पुल का निर्माण।
मप्र का है पहला अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पुल।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर के पिपल्याहाना में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल का लोकार्पण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर तैयार यह स्विमिंग पूल देश में पहला सिंक्रनाइज स्विमिंग पूल हैं। इस पूल को FINA के मानकों पर बनाया गया है। इस स्विमिंग पूल में डाइविंग पूल, रेसिंग पूल, स्पलैश पूल अलग-अलग बनाए गए हैं। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक-पृथक चैन्जिंग रूम, लॉकर रूम, वॉशरूम, स्टीम बाथ एवं सोना बाथ बनाए गए हैं। स्विमिंग पूल परिसर में ही कैफेटेरिया एवं मल्टी जिम की व्यवस्था भी की जा रही है। यह FINA (Federation of International Swimming) के अनुरूप तैयार किया गया प्रदेश का एक मात्र स्विमिंग पूल है। इसकी निर्माण लागत 28 करोड़ रुपये है। 1200 दर्शकों के बैठने हेतु गैलरी का भी निर्माण किया गया है।
लोकार्पण कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, विधायक महेन्द्र हार्डिया, गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Related Posts
- October 7, 2021 कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, कार को रस्सी से खींचकर किया पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि का विरोध
इंदौर~ शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पेट्रोल,डीजल,गैस की बेलगाम मूल्यवृद्धि को लेकर […]
- November 19, 2021 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे में टेका मत्था, देश- प्रदेश में की खुशहाली की कामना
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर सीएम निवास स्थित […]
- July 4, 2021 इंदौर में वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने का शुरू हुआ अभियान
इन्दौर : इंदौर जिले में कोरोना की रोकथाम के लिये टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। इस […]
- December 8, 2020 किसान संगठनों का भारत बंद इंदौर में रहा बेअसर, मंडियों में हुआ सामान्य कामकाज
इंदौर : नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को बुलाए गए […]
- February 4, 2020 कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सक्रिय हुई बीजेपी इंदौर: (कीर्ति राणा) प्रदेश की अधिकांश नगर पंचायतों, पालिकाओं में पांच साल का कार्यकाल […]
- August 19, 2022 संबंध निभाने में बेजोड़ थे महेंद्र सेठियाजी
*जयदीप कर्णिक*
महेंद्र जी के चले जाने का समाचार बहुत ही स्तब्ध करने वाला है। लंबे […]
- October 18, 2022 समाज और व्यवस्था की विसंगतियों पर प्रहार करता नाटक पागलखाना का मंचन
इंदौर : सोमवार को अभिनव कला समाज के मंच पर नटराज थियेटर ग्रुप एवं फ़िल्म प्रोडक्शन के […]