इंदौर पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर।
इंदौर : सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी विवादित/भ्रामक पोस्ट की शिकायत हेतु इंदौर पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिनांक 9/10/2023 से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इंदौर पुलिस ने विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण, निर्विघ्न और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत आचार संहिता के दौरान इंदौर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर चुनाव संबंधी विवादित/भ्रामक पोस्ट /शिकायत हेतु इंदौर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 7587614166 जारी किया है।
अगर किसी व्यक्ति द्वारा आचार संहिता के दौरान सोशल मीडिया पर चुनावों को प्रभावित करने संम्बंधी कोई भ्रामक, साम्प्रदायिक अथवा कानून व्यवस्था को बिगाड़ने सम्बंधी विवादित पोस्ट की जाती है तो आमजन उक्त मोबाइल नम्बर-7587614166 पर व्हाट्सएप अथवा टेक्स्ट मेसेज के जरिये उक्त विवादित पोस्ट की लिंक के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे मामलों में इंदौर पुलिस द्वारा उचित वैज्ञानिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
October 4, 2022 मां का नवम स्वरूप ‘सिद्धिदात्री’
नवरात्रि के अंतिम पड़ाव में हम माँ सिद्धिदात्री का स्मरण करते है। जैसा की माँ के नाम से […]
October 21, 2022 देपालपुर के खेड़ापति हनुमान मंदिर की जमीन के मामले में प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र शासन-प्रशासन को सरकारी जमीनों के मामलेे में बड़ी राहत दी […]
June 2, 2021 जेल में डाले गए ठेले सब्जी वालों के परिजनों से मिले शुक्ला- बाकलीवाल, राशन व आर्थिक मदद मुहैया कराई
इंदौर : मंगलवार को इंदौर अनलॉक होते ही,प्रशासन का डंडा भी अनलॉक हो गया। पहला डंडा गरीब […]
November 3, 2020 आगर में बम्पर वोटिंग, 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग
भोपाल : मप्र में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर […]
October 9, 2023 दिगंबर जैन समाज ने मनाया सामूहिक क्षमावाणी पर्व
सभी समाज क्षमावाणी पर्व से प्रेरणा लें : विजयवर्गीय
इन्दौर : भाजपा के राष्ट्रीय […]
April 29, 2020 ‘संजीवनी’ के जरिये घर बैठे मिलेगा निःशुल्क डॉक्टरी परामर्श इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार इण्डसइण्ड बैंक और उसकी अधीनस्थ कम्पनी भारत फाइनेंशियल […]
October 4, 2023 लता मंगेशकर ऑडिटोरियम का इसी सप्ताह होगा लोकार्पण
आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण।
शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के […]