इंदौर : इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज डीएवीवी में विगत तीन दिनों से चल रही रिसर्च डाटा एनालिसिस हेतु “एसपीएसएस वर्कशॉप” का शनिवार को समापन हुआ । संस्थान के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कपिल जैन ने वर्कशॉप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। बड़ी संख्या में एमबीए (एपीआर), एमबीए (एमएस) द्विवर्षीय एवं एमबीए एमएस पंच वर्षीय के विद्यार्थियों ने वर्कशॉप में भाग लिया। रिसर्च के बुनियादी स्तर से शुरुआत करते हुए प्रो.डॉ. जैन ने विद्यार्थियों को अप्लाइड रिसर्च में एसपीएसएस सॉफ्टवेयर से अनेक पैरामैट्रिक और नॉन पैरामैट्रिक स्टेटिस्टिकल टूल्स, फैक्टर एनालिसिस इत्यादि का मैनेजमेंट रिसर्च में उपयोग करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया ।
डॉ. कपिल ने विद्यार्थियों रिसर्च के दौरान नैतिक मूल्यों का विशेष रूप से पालन करने और कभी भी ऑब्जर्वेशन या डाटा से छेड़छाड़ न करने की समझाइश दी। साथ ही डेटा संकलन के पूर्व रिसर्च के मूल उद्देश्य को समझने और डेटा इकठ्ठा करने के लिए उचित स्केल व विधियों के उपयोग हेतु मार्गदर्शन दिया।
बता दें कि किसी भी रिसर्च मे वैध और प्रामाणिक डेटा की अत्याधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डॉ. कपिल जैन द्वारा विगत कई वर्षों से रिसर्च मेथोडोलॉजी एंड डाटा एनालिसिस हेतु ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभारी निदेशक आईआईपीएस प्रो. डॉ. यामिनी कर्माकर और प्रो.डॉ. ज्योति शर्मा ने भी वर्कशॉप में अपनी सेवाएं दी।
Related Posts
May 21, 2022 त्रि स्तरीय पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया 25 मई को
इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशानुसार इंदौर जिले में त्रि-स्तरीय […]
July 20, 2019 तुलना उनसे करें जिनके पास पेट भरने को रोटी नहीं है- आचार्यश्री इंदौर: मन के पाप को वचन में प्रकट करने से रोकने वाला भी धर्मी ही है। हमारी पूरी जिंदगी […]
November 18, 2019 अपने विश्वास को जगाएं, बड़ा सपना देखें, कामयाबी अवश्य मिलेगी- आनंद कुमार इंदौर: यदि आपको जीवन में सफल होना है, ऊंचाइयों को छूना है और बड़ा आदमी बनना है तो अपने […]
June 16, 2021 कोरोना ने कराया सत्त्य से साक्षात्कार…
मैंने अपने जीवन में कई समाज सुधारकों के बारे में पढ़ा है जैसे: राजा राम मोहन राय, स्वामी […]
February 5, 2021 मतदाता पुनरीक्षण सूची को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं की आहूत की गई बैठकें, अधिकाधिक नाम सूची में जुड़वाने के दिए गए निर्देश
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा 3, 4, 5 व राऊ के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक […]
May 11, 2020 विधायक हार्डिया का दावा, उनकी विधानसभा में हर सप्ताह किया जा रहा राशन का वितरण इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया का दावा है कि उनकी […]
March 23, 2021 जोरदार बारिश ने शहर को भिगोया, बत्ती गुल होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
इंदौर : कुछ दिनों के अंतराल में ही मौसम ने एक बार फिर रंग बदला। मंगलवार शाम एकाएक आसमान […]