250 फीट क्षेत्र में लंका का निर्माण भी किया गया।
इन्दौर : दशहरा के महापर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर 250 फुट क्षेत्र में लंका का निर्माण कर बुराई का प्रतीक 111 फुट विशालकाय रावण का दहन किया जाएगा।
दशहरा मैदान रावण दहन समिति के सत्यनारायण सलवाडिया ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर दहन किया जाने वाला 111 फीट ऊंचा रावण का पुतला दशहरा मैदान पर बनकर तैयार है।सलवाडिया ने कहा कि ऐतिहासिक दशहरा मैदान पर हजारों धर्मप्रेमी जनता की उपस्थिति में दशहरा महापर्व पर रावण का दहन किया जाएगा।
कलाकार लक्की सलवाडिया, धर्म सिंह सिसोदिया, प्रवीण हरगांवकर, मनोज आर्या, लालू लाहोरिया, राजेश आदि द्वारा रात दिन की कड़ी मेहनत से रावण के पुतले का निर्माण किया गया है।
संस्था के नारायण सिंह यादव,सुरेश मिंडा,प्रहलाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी, जितेन्द्र रावरिया, राजाराम बोरासी, जीतेश शाह, सागर सलवाडिया भी अपना योगदान दे रहे हैं।
गेरा परिवार एवं खेमा इंडस्ट्री द्वारा दशहरे पर रावण के पुतले पर चलने वाली रंगारग आतिशबाजी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई है।
Related Posts
October 25, 2021 अग्रवाल समाज की महिलाओं ने उत्साह के साथ किया करवा चौथ व्रत का उद्यापन
इंदौर : अग्रसेन महासभा की मेजबानी में रविवार शाम हाथों में मेहंदी और माथे पर बिंदिया […]
August 17, 2021 हंसदास मठ में हँसेश्वर महादेव का 151 कमल के फूलों से किया गया सहस्त्रार्चन
इंदौर : बड़ा गणपति पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर श्रवण के अंतिम सोमवार को मठ […]
March 2, 2023 नेहरू पार्क तरण पुष्कर को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे
महापौर ने कंसल्टेंट नियुक्त कर समग्र कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश।
इंदौर : महापौर […]
June 19, 2022 लाखों मतों से जीतेगा बीजेपी का महापौर प्रत्याशी, मुस्लिम समाज का भी मिलेगा समर्थन – विजयवर्गीय
इंदौर : पुष्यमित्र भार्गव के रूप में बीजेपी ने महापौर पद के लिए बेहद संजीदगी वाले पढ़े- […]
February 4, 2023 सांसद बनने के बाद से उन्हें किया जा रहा परेशान, पीटी ऊषा का छलका दर्द
ऊषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध निर्माण का लगाया आरोप।
नई […]
March 14, 2023 गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग स्पर्धा के लिए 18 मार्च तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्टियां
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठा प्रसंग स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ […]
May 9, 2022 जीवन की सच्ची पथ प्रदर्शक है मेरी मां..
मेरी माँ, जो सेल्फी नहीं समझती, माँ जो बातचीत करते-करते खाना बनाती है। पता नहीं कहाँ से […]