इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस के प्रत्याशी राजा मांधवानी का बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले लोधीपुरा क्षेत्र में जोरदार स्वागत हुआ । इस क्षेत्र में जनसंपर्क करने के लिए जब मांधवानी पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोगों ने बाहर निकलकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस नेता मधुसूदन भलिका के साथ मांधवानी लोधीपुरा में जनसंपर्क के लिए पहुंचे थे।यह पहला मौका है जब इस क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी का इस तरह से स्वागत किया गया। बियाबानी क्षेत्र में भी नागरिकों ने मांधवानी का भावभीना स्वागत किया । इस क्षेत्र में कई लोगों ने अपने घर में ले जाकर मांधवानी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत हुई तोड़फोड़ और उसके बाद उन्हें मुआवजा या अतिरिक्त एफएआर भी नहीं मिलने का दर्द बयान किया । मांधवानी ने इन लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि प्रदेश में बन रही कांग्रेस की सरकार के माध्यम से उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा ।
पत्नी – बहू का जनसंपर्क जारी।
मांधवानी के समर्थन में उनकी पत्नी सरला मांधवानी और बहू निकिता अग्रवाल द्वारा भी घर-घर जाकर समर्थन जुटाने का कार्य किया जा रहा है । दोनों सास – बहू अलग-अलग क्षेत्र में जाकर पूरे दिन जनसंपर्क कर रही हैं। क्षेत्र की महिलाओं से उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है।
Related Posts
January 4, 2025 भारत परम वैभव को प्राप्त हो यही संघ का लक्ष्य
लाठी वीरता का भाव जगाती है, आत्मरक्षा के भी काम आती है।
रण संगीत की विलुप्त परंपरा […]
June 13, 2021 महू क्षेत्र की नदियों को किया जाएगा पुनः जीवित
इंदौर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों […]
August 3, 2020 मंगलवार से पूरीतरह खुले रहेंगे बाजार, नियमों का करना होगा पालन इंदौर: 4 अगस्त तक के लिए अनलॉक किया गया शहर अब आगे भी अनलॉक ही रहेगा। शहर के अन्य […]
August 28, 2022 विनीत नवाथे संघ के नए प्रांत कार्यवाह बनाए गए
इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया है। […]
November 18, 2021 हनुमान चालीसा से सज्जित मधुबनी पेंटिंग मंत्री उषा ठाकुर ने सीएम शिवराज को की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मुख्यमंत्री निवास […]
February 2, 2022 बजट में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन को लागू करने की घोषणा स्वागत योग्य- डॉ.जैन
इंदौर : सोपा के चैयरमेन डॉ. डेविश जैन ने बजट को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इसमें कृषि […]
June 23, 2025 चिंकारा हिरण का शिकार करने वाले आरोपियों के तार विदेशों से भी जुड़े हैं..
जीव रक्षा संस्था ने किया दावा, की उच्चस्तरीय जांच की मांग।
इंदौर : चिंकारा हिरण के […]