इंदौर : मूक- बधिर अवयस्क बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय पन्द्रहवें अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) श्रीमती पावस श्रीवास्तव, इंदौर ने थाना लसूडिया, के विशेष सत्र प्रकरण क्रमांक 34/2022 में निर्णय पारित करते हुए अभियुक्त विजय, उम्र 25 वर्ष निवासी थाना हातोद, जिला इन्दौर को धारा 376(2)(एल) भा.दं.वि. एवं 5(के)/6 (पॉक्सो अधिनियम) में आजीवन कारावास, धारा 366 भा.दं.वि. में 10 वर्ष का सश्रम कारावास, धारा 363 भा.दं.वि. में 05 वर्ष का सश्रम कारावास और कुल 2000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में अभियोजन (शासन) की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजय मीणा द्वारा की गयी।
न्यायालय द्वारा पीड़िता को मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, 2015 के प्रावधान अनुसार 2,00,000/- (दो लाख) रुपये की राशि दिलाये जाने की अनुशंसा भी की गयी।
Related Posts
July 4, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में ब्रह्मोत्सव के तहत निकली छोटी रथयात्रा
नागोरिया मठ के आराध्य वानमामलै श्री जीयर स्वामीजी का श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में […]
February 22, 2022 माधव सृष्टि मेडिकल सेंटर पर 6 मार्च को स्वास्थ्य शिविर, किडनी, लीवर सम्बन्धी होगी जांच, डॉक्टर्स देंगे उचित परामर्श
बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर पर वृहद […]
February 4, 2022 मप्र में भी हो ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन- मिश्रा
इंदौर : उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मप्र में भी ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग […]
August 18, 2023 इंदौर में सितंबर में होगा मेट्रो का ट्रायल रन
मप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने लिया कार्य की प्रगति का जायजा।
ट्रायल […]
March 8, 2024 शहर की 34 कॉलोनियां की जाएंगी वैध
नगर निगम की कॉलोनी सेल ने जारी की जाहिर सूचना।
दावे - आपत्तियां आमंत्रित की […]
January 23, 2022 मातृभाषा उन्नयन संस्थान के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में देशभर के रचनाकारों ने किया काव्यपाठ
इन्दौर : कोरोना के कारण कार्यक्रमों में सीमित उपस्थिति के चलते मातृभाषा उन्नयन संस्थान […]
February 1, 2023 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाने की योजना का चिकित्सा बिरादरी ने किया स्वागत
इंदौर : इंडियन मेडिकल एसो. की इंदौर शाखा के वरिष्ठ सदस्य, चेस्ट फिजिशियन डॉ. संजय लौंढे […]