कांग्रेस सत्ता में आई तो 500 रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर।
गुमास्ता नगर क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए बोले राजा मांधवानी।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने कहा है कि भाजपा सरकार ने गैस के सिलेंडर के भाव इतने बढ़ा दिए हैं की गरीब और मध्यवर्ग के लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है ।
मांधवानी गुमाश्ता नगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान स्थानीय रहवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। जब कांग्रेस की सरकार थी उस समय पर गैस सिलेंडर ₹400 में मिला करता था,अब वही गैस सिलेंडर ₹900 का मिलता है । मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी कांग्रेस के पक्ष में मतदान कीजिए,ताकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन सकें। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो हर परिवार को गैस सिलेंडर मात्र ₹500 में मिल सकेगा।
नागरिकों से मिलने खातीवाला टैंक में पहुंचे मांधवानी।
बुधवार रात खातीवाला टैंक क्षेत्र के नागरिकों ने हरुमल रिजवानी उद्यान में मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी भी पहुंचे । लोगों ने मांधवानी का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें विजयी बनाने का संकल्प लिया।
Related Posts
July 25, 2022 ईसाई समाज ने नगर निगम पर लगाया कब्रिस्तान की जमीन हड़पने का आरोप, किया प्रदर्शन
इंदौर : आम लोगों के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम देने वाले नगर निगम पर ही ईसाई […]
February 14, 2025 जिस विवि के टॉपर रहे, उसी विवि में कुलगुरु का दायित्व संभाला
अपने गांव जाकर जैविक खेती करने लग गए थे, अब पत्रकारिता की पौध तैयार करेंगे।
🔺कीर्ति […]
May 3, 2024 निर्दलीय प्रत्याशी झाला ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका
इंदौर लोकसभा सीट का चुनाव निरस्त करने की मांग की।
प्रत्याशी की जानकारी के बगैर कथित […]
August 23, 2023 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की मांग को लेकर रहवासी करेंगे चरणबद्ध आंदोलन।
114 अवैध कॉलोनियों के रहवासियों ने बनाया इंदौर पीड़ित भूखंडधारी महासंघ।
प्राधिकरण पर […]
March 11, 2022 लोक अभियोजन महानिदेशक ने साक्षी हेल्प डेस्क के बारे में ली जानकारी
इंदौर : मध्यप्रदेश लोक अभियोजन के तहत पूरे प्रदेश के अभियोजन कार्यालयों में साक्षी […]
February 24, 2025 वक्त के साथ चलती है गज़ल : अज़ीज़ अंसारी
'इक चेहरा ख़्याल में' का विमोचन सम्पन्न।
किताब की कोई कुण्डली नहीं बना सकता- श्री […]
October 26, 2019 महाराष्ट्र और हरियाणा में बढ़ा है बीजेपी का वोट शेयर- कैलाशजी इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि महाराष्ट्र और हरियाणा […]