केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर कांग्रेस का पलटवार ।
इंदौर : विधानसभा चुनाव को लेकर देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत ठहराते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन ने पत्रकारो से चर्चा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में किए गए कार्यों का ब्योरा रखा, वहीं कांग्रेस के कार्यकाल में भष्टाचार व प्रदेश की स्थिति दयनीय होने का आरोप लगाया था। उनके आरोप तथ्यहीन और गलत हैं। सपरा ने कहा कि निर्मला सीतारमण ने इंदौर में एक बड़ा झूठ बोला है, कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने पेट्रोल – डीजल को जीएसटी काउंसिल के तहत लाने का विरोध किया है। ऐसा कोई भी प्रस्ताव आज तक सरकार की तरफ से जीएसटी काउंसिल में आया ही नहीं है। हमारे नेताओं ने तो मांग की है कि पेट्रोल और डीजल के रेट जीएसटी के तहत लाना चाहिए ताकि उनके दाम कम हो सकें।
सपरा ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं कि जब उन्होंने नोटबंदी की,जमीन अधिग्रहण बिल लाया, किसानों के काले कानून लाए तो क्या कांग्रेस से पूछा था..? फिर झूठे आरोप कांग्रेस पर क्यों लगाए जा रहे हैं।
Related Posts
April 5, 2021 गांजे की तस्करी में लिप्त महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रुपए से अधिक मूल्य का गांजा किया गया जब्त
इंदौर : अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'प्रहार अभियान' के […]
August 17, 2024 मंत्री विजयवर्गीय ने बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन
इंदौर : नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह […]
April 17, 2021 दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी ने की गुडगर्दी, लगाए झूठे आरोप- शर्मा
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी लगातार यह बात कहती रही है कि दमोह में कांग्रेस के प्रत्याशी […]
July 12, 2025 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में झलकेगा ऑपरेशन सिंदूर का शौर्य
रविवार, 13 जुलाई को मरीमाता चौराहे से महेश्वर और वहां से 14 जुलाई को 180 कि.मी. लंबी […]
August 3, 2022 बुलेट बाइक रैली का इंदौर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
इंदौर : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में चल रहे आजादी का […]
March 27, 2019 अंतरिक्ष में सैन्य महाशक्ति बना भारत नई दिल्ली: भारत अंतरिक्ष में भी सैन्य महाशक्ति बन गया है। ' मिशन शक्ति ' के तहत बुधवार […]
September 28, 2022 खजराना गणेश मंदिर में की गई आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की मॉकड्रिल
इंदौर : खजराना गणेश मंदिर में त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम और आपातकालीन […]