इंदौर : मरती संवेदनाओं के इस समय में जब अपने, अपनों की ही चिंता नहीं करते, इंदौर की एक बेटी लंबे समय से उन लाशों का अंतिम संस्कार कर रही है, जिनका कोई नहीं होता। भाग्यश्री खड़खड़िया ऐसे कई लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर सेवा की अनुपम मिसाल पेश कर चुकी है।
जब पूरा शहर दीपावली मनाने में जुटा था, भाग्यश्री मानवता का धर्म निभाते हुए एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर रही थी।
बताया जाता है कि एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति सांवरिया धाम मंदिर मूसाखेड़ी के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। पुलिस को सूचना देने के बाद उक्त व्यक्ति को एम वाय हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों का कोई अता – पता नहीं था, जब यह सूचना भाग्यश्री को मिली तो उसने एक परिजन के रूप में इस लावारिस लाश को जूनी इंदौर मुक्तिधाम में ले जाकर उसका रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया।
भाग्यश्री इस पुण्य का काम मानती है और जब भी किसी लावारिस शव के बारे में सूचना मिलती है, वो वहां पहुंच जाती है और उक्त शव का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार करती है।
बिखरते रिश्ते और खत्म होती संवेदनाओं के दौर में भाग्यश्री का यह जज्बा उन्हें समाज के समक्ष एक उदाहरण के बतौर पेश करता है।
Related Posts
June 7, 2023 मुख्यमंत्री ने बच्चों को पौधे लगाने के लिए किया प्रेरित
मुख्यमंत्री चौहान ने झाबुआ में किया पौधरोपण।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]
March 9, 2025 महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया वेबिनार।
कार्यस्थल पर महिला उत्पीडन अधिनियम 2013 के बारे में दी गई जानकारी।
इंदौर : […]
October 25, 2016 सेंसेक्स 87 अंक लुढ़का, आइडिया का शेयर 2.08 फीसदी टूटा सेंसेक्स 87.66 अंक गिरकर 28,091.42 के स्तर पर और निफ्टी 15.30 अंकों की कमजोरी के साथ […]
May 12, 2020 नर्सिंग दिवस पर सांसद लालवानी ने किया नर्सों का सम्मान इंदौर : कोरोना महामारी के दौर में जब हम सब अपने घरों में बैठे हैं, तब नर्सेस अपना घर, […]
December 24, 2021 ठेकेदारों के 312 करोड़ रुपए इंदौर नगर निगम पर बकाया है, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी
इंदौर : इंदौर नगर निगम पर ठेकेदारों के 312 करोड रुपए बकाया है । विधायक संजय शुक्ला […]
March 22, 2017 विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका खारिज बिलासपुर - विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के खिलाफ हाईकोर्ट में लगी याचिका खारिज । […]
July 8, 2019 आगरा में गहरे नाले में गिरी बस, 29 यात्रियों की मौत आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले […]