गुरुवार को विधि विधान के साथ किया गृह प्रवेश।
यहीं क्षेत्र क्रमांक एक के लोगों से मुलाकात कर करेंगे समस्याओं का निराकरण।
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय अब क्षेत्र क्रमांक एक के निवासी भी हो गए है। उन्होंने संगम नगर स्कीम नंबर 51 में मकान नं. 255 को अपना आशियाना बनाया है। मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को उन्होंने इस नए आशियानें में आधिकारिक तौर पर गृह प्रवेश किया। इसी मकान से उनका कार्यालय भी संचालित किया जाएगा। यहां बैठकर वे क्षेत्र क्रमांक एक की जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करेंगे। मकान के बाहर भगवा कलर की नेम प्लेट भी लगाई गई है, जिस पर कैलाश विजयवर्गीय और आकाश विजयवर्गीय का नाम अंकित किया गया है। शुभारंभ के अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने शहर के तमाम पत्रकारों को प्रीतिभोज के लिए आमंत्रित किया। यहां सभी पत्रकारों के साथ विजयवर्गीय ने पारिवारिक माहौल में चर्चा की। इस दौरान तमाम पत्रकारों का कैलाश विजयवर्गीय ने अपने हाथों से बर्फी खिलाकर मुंह मीठा करवाया।
Related Posts
July 8, 2022 10 जुलाई से पुनः प्रारंभ होगी हेरिटेज ट्रेन
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर-कालाकुंड-डॉ. अम्बेडकर नगर के […]
September 25, 2021 सूचीबद्ध बदमाश को परदेशीपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 हजार रुपए का था इनाम
इंदौर : 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को, थाना परदेशीपुरा पुलिस इंदौर द्वारा अवैध हथियार […]
May 20, 2023 मप्र में कर्नाटक से भी ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस
बजरंग दल पर बैन लगाने की बात सही नहीं।
द केरला स्टोरी जैसी घटनाएं होती हैं केरल […]
January 30, 2023 निजी वाहनों को हतोत्साहित और लोक परिवहन को प्रोत्साहित करें..
‘झंडा ऊंचा रहे हमारा ’ अभियान के तहत प्रेस क्लब सभागृह में शहर की यातायात व्यवस्था पर […]
June 20, 2023 युवक के गले में पट्टा डालकर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने वाले तीन आरोपियों पर रासुका
आरोपियों के तोड़े गए मकान, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल।
भोपाल : राजधानी भोपाल […]
November 23, 2022 भंवरकुआ और खजराना चौराहे पर फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
कुल 88 करोड़ 45 लाख रूपए आएगी लागत।
इंदौर में आवागमन के लिए आकाशमार्ग का भी इस्तेमाल […]
September 2, 2024 अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी मोदी सरकार
स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के संवाद कार्यक्रम में बोले कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख […]