आरोपी युवक और दो महिलाओं के खिलाफ सराफा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण।
इंदौर : राखी के त्योहार पर खरीदारी करने अपनी मां के साथ पहुंची एक युवती पर एक युवक ने भीड़ में टू-व्हीलर चढ़ा दी। युवती ने उसे टोका,तो वह बदतमीजी करने लगा और युवती से मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं आरोपी युवक ने युवती के कपड़े खींच कर आपत्तिजनक हरकत भी की। युवती की शिकायत पर इस मामले में पुलिस ने युवक के साथ उसकी मदद करने पहुंची दो महिलाओं को भी आरोपी बनाया है।
सराफा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाणगंगा इलाके में रहने वाली महिला अपनी देवरानी और बेटी को लेकर मार्केट में खरीदारी करने आई थी। जब वह अटाला बाजार वाली गली में थी, एक युवक वहां स्कूटी पर निकला। उसने महिला की बेटी के पैर पर स्कूटी का पहिया चढ़ा दिया। उसे रुकने के लिए कहा तो वह बदतमीजी करने लगा। बेटी ने ऐतराज जताया तो उसने बेटी के कुर्ते की कॉलर पकड़ी और उसे अपनी तरफ खींचा। इसके बाद उसने बेटी के साथ गलत हरकत की और मारपीट पर आमादा हो गया। उसकी मदद के लिए दो महिलाएं भी वहां पहुंची थी। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया।
सराफा पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसके साथ मौजूद दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपी की पहचान कृष चौहान के रूप में हुई है।
Related Posts
February 2, 2023 मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटें बढ़ने पर इंदौर को मिलेंगे 192.24 करोड़
इंदौर : इंदौर में अब प्रदेश स्तर पर मेडिकल के छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री कर […]
December 31, 2016 कुशाल टंडन को क्यों पसंद नहीं अपनी एक्स गर्लफ्रेंड गौहर की दोस्त बानी टीवी रियेलिटी शो 'बिग बॉस 7' के प्रतिभागी कुशाल टंडन 'बिग बॉस' के इस सीजन को काफी गौर से […]
November 17, 2024 बायपास स्थित 07 ट्रिलियन होटल तोड़े जाने पर हाईकोर्ट का स्थगन
इंदौर : नगर निगम के जोन क्रमांक 19 स्थित 7 ट्रिलियन होटल को तोड़ने संबंधी नोटिस पर […]
April 9, 2023 बॉलीवुड के कई कलाकारों ने प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल में साझा किए अपने अनुभव
प्रेस्टीज अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव: दूसरा दिन।
हिमानी शिवपुरी, कौशिक मित्रा, […]
January 16, 2025 हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कैथ ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण
बंदियों के हित में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों का लिया जायजा।
हाइकोर्ट की इंदौर […]
January 2, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीसी के जरिए की पेट्रोलियम पदार्थों और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की समीक्षा
इंदौर जिले में निरंतर की जा रही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति : कलेक्टर
इंदौर : […]
May 25, 2023 गांधी हॉल को निजी हाथों में सौंपने पर महापौर ने लगाई रोक
स्मार्ट सिटी कंपनी ने 50 लाख रूप सलाना किराए पर निजी क्षेत्र को सौंपने का किया था […]