आरोपियों के कब्जे से एक लाख रुपए कीमत के 08 मोबाइल जब्त।
इंदौर : मोबाइल चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश तेजाजीनगर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पकड़े गए आरोपी सेज यूनिवर्सिटी में बाहर से आए परीक्षार्थियों के मोबाइल चुरा लेते थे। आरोपियों के कब्जे से 08 मोबाइल (कीमत करीब एक लाख रूपये) बरामद किए गए हैं।
बुरहानपुर से पकड़े गए आरोपी।
चोरी गए मोबाइल्स की सी.डी.आर. व लोकेशन की जानकारी साइबर टीम से प्राप्त करने पर वह बुरहानपुर की पाई गई। इस पर थाना प्रभारी तेजाजी नगर रवीन्द्र पाराशर द्वारा एक टीम गठित कर बुरहानपुर भेजी गई।पुलिस टीम ने आरोपियों को चिन्हित कर 1.चेतन पाटिल नि. फोफनार जिला बुरहानपुर 2. प्रशांत वानखेडे नि. ग्राम संग्रामपुर जिला बुरहानपुर 3. भूषण नि. ग्राम संग्रामपुर जिला बुरहानपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपीगणों के मेमोरेण्डम के आधार पर उनके कब्जे से थाना हाजा के अपराध सदर में चोरी गए 08 मोबाइल जिनमें से 03 मोबाइल फोन रेडमी कंपनी के तथा 01/01 मोबाइल वीवो, सेमसंग, वन प्लस व ओप्पो कंपनी के कीमत करीब एक लाख रुपये (1,00,000 रुपये) के जब्त किये गये। आरोपीगणो से पूछताछ में उनके द्वारा उक्त आठ मोबाइल सेज यूनिवर्सिटी इंदौर में आये परीक्षार्थियों से चोरी किया जाना कबूल किया।आरोपीगण से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
April 28, 2024 निगम में घोटाले के जिम्मेदार ठेकेदार, अधिकारी और नेताओं का गठजोड़ कभी उजागर होगा..?
♦️कीर्ति राणा इंदौर।♦️
नगर निगम में फर्जी बिल घोटाले का आंकड़ा तुअर दाल, शकर से लेकर […]
February 19, 2022 प्रधानमंत्री मोदी ने गोबर धन बायो सीएनजी गैस प्लांट का किया वर्चुअल लोकार्पण, इंदौर से प्रेरणा लेने की कही बात
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में इंदौर के […]
January 27, 2022 एमआर-4 से आईएसबीटी तक रोड विस्तारीकरण के लिए निगमायुक्त ने किया दौरा
इंदौर : निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने गुरुवार को एम आर-4 सांवेर रोड डी सेक्टर से आईएसबीटी […]
December 19, 2022 वर्ष के अंतिम सप्ताह में महाकाल लोक व मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की जा रही विशेष व्यवस्थाएं
उज्जैन कलेक्टर व एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
महाकाल मंदिर में मोबाइल ले जाने […]
July 5, 2021 भोपाल में नकली महिला पुलिस गिरफ्तार, व्यापारियों से कर रही थी अवैध वसूली
भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने फर्जी लेडी पुलिस को गिरफ्तार […]
February 5, 2024 10 वी बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र आउट होने संबंधी खबर गलत
जांच में सोशल मीडिया पर वायरल प्रश्न पत्र फर्जी पाया गया।
परीक्षा में पूछे गए और […]
February 19, 2019 संघ प्रमुख का स्वयंसेवकों के साथ होगा संवाद इंदौर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को इंदौर आए। वे यहां तीन दिन रुककर मालवा- निमाड़ […]